मोदी पर आधारित फिल्म के निर्माताओं ने EC नोटिस पर दिया जवाब, BJP ने अब तक नहीं दिया जवाब

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म के निर्माताओं ने चुनाव आयोग (ईसी) के नोटिस का जवाब दे दिया है लेकिन भाजपा ने अब तक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म के निर्माताओं ने चुनाव आयोग (ईसी) के नोटिस का जवाब दे दिया है लेकिन भाजपा ने अब तक केाई जवाब नहीं दिया है। आयोग के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

आयोग ने लोकसभा चुनाव संपन्न होने तक इस फिल्म की रिलीज टालने के विपक्ष के अनुरोध पर फिल्म निर्माताओं से जवाब मांगा था। फिल्म पांच अप्रैल को रिलीज होनी है।

लोकसभा चुनाव : मेघालय में 9 उम्मीदवार, मिजोरम में 6 और नगालैंड में 4 उम्मीदवार मैदान में

दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी इस संबंध में निर्माताओं को पहले ही नोटिस जारी कर चुके हैं। उन्होंने रिलीज टालने पर मंगलवार तक जवाब देने को कहा है।

चूंकि फिल्म भाजपा से संबंधित है, पार्टी ने एक प्रति उन्हें भी भेजी है। लेकिन भाजपा ने अब तक जवाब नहीं दिया है।

Desk Team