अभी और ज्यादा बढ़ेगी ठिठुरन! कोहरे से भी राहत की संभावना नहीं

Summary :

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान को अभी भीषण ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा सहित चारों राज्यों के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों तक कोल्ड डे लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति जारी रहने की संभावना है, लेकिन दो दिनों बाद स्थिति में सुधार हो सकता है।    HIGHLIGHTS   अभी और ज्यादा बढ़ेगी ठिठुरन!   कोहरे से भी राहत की संभावना नहीं  अभी और नीचे गिरेगा पारा  बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों के कुछ…

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान को अभी भीषण ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा सहित चारों राज्यों के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों तक कोल्ड डे लेकर गंभीर कोल्ड डे की स्थिति जारी रहने की संभावना है, लेकिन दो दिनों बाद स्थिति में सुधार हो सकता है।

   HIGHLIGHTS  

  • अभी और ज्यादा बढ़ेगी ठिठुरन!  
  • कोहरे से भी राहत की संभावना नहीं 
  • अभी और नीचे गिरेगा पारा 

बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा रह सकता है, जबकि बाद में धीरे-धीरे स्थिति में सुधार की संभावना है। आईएमडी ने दक्षिण तमिलनाडु, दक्षिण केरल और लक्षद्वीप के कुछ स्थानों को लेकर बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण तमिलनाडु, दक्षिण केरल और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर अगले तीन-चार दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर बुधवार और गुरुवार को भारी बारिश की संभावना है।

अभी और नीचे गिरेगा पारा

आईएमडी के मुताबिक, अगले तीन दिनों के दौरान मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में पारा और नीचे जो सकता है। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है और उसके बाद कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि, अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर भारत के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में परिवर्तन की संभावना नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team