पटना : दवा की दुकानों पर फार्मासिस्टों की अनिवार्यता को समाप्त करने और ऑन लाइन बिलिंग बंद करने की मांग को लेकर बिहार केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसियेशन के आह्वान पर राज्य के करीब 44 हजार दवा दुकानदार आज हड़ताल पर हैं। एसोसियेशन के प्रवक्ता ने यहां बताया कि सरकार दवा की दुकानों पर फार्मासिस्टों की अनिवार्यता को समाप्त करने के साथ ही ऑन लाइन बिलिंग व्यवस्था को भी बंद करे।

सरकार की ओर से कई ऐसी नियमावली बनायी गयी है जिससे दवा व्यवसाईयों को काफी परेशानी हो रही है। प्रवक्ता ने कहा कि अपनी इसी मांग को लेकर प्रदेश के करीब 44 हजार दवा दुकानदार अपनी-अपनी प्रतिष्ठानों को बंद रखा है। हालांकि इस दौरान सरकारी अस्पतालों एवं प्रमुख निजी अस्पतालों के निकट दवा की दुकानें खुली रहेंगी जिससे मरीजों को जीवन रक्षक दवायें मिलने में दिक्कत नहीं हो।
– (वार्ता)


Download Android App
Download iOS App



