पुलिस ने खुलाासा किया कि नागपुर में हुई हिंसा के पीछे फहीम शमीम खान का हाथ है। फहीम ने अपने भाषण से भीड़ को उकसाया और पुलिस स्टेशन पर हमला करवाया। फहीम माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी का नागपुर अध्यक्ष है। हिंसा के बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया और 60 से ज्यादा दंगाइयों को हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर में हुई हिंसा के मास्टरमाइंड माने जा रहे फहीम शमीम खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दावा किया है कि फहीम शमीम खान नाम का शख्स नागपुर हिंसा का मास्टरमाइंड है। उसी ने अपने भाषण से लोगों को उकसाया था। फहीम शमीम खान माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी MDP का नागपुर अध्यक्ष है। एफआईआर के मुताबिक फहीम खान की अध्यक्षता में लोगों की भीड़ ने अवैध रूप से पुलिस स्टेशन पर हमला किया था।
सोमवार को क्या हुआ था?
दरअसल, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोगों ने गांधी गेट के पास छत्रपति शिवाजी महाराज के पुतले के सामने औरंगजेब की कब्र के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और औरंगजेब का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। इसके खिलाफ फहीम शमीम की अध्यक्षता में लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई। इन लोगों शाम 4 बजे करीब छत्रपति शिवाजी पुतले के पास दंगा भड़काने के उद्देश्य से अपने धर्म के 400 से 500 लोगों को इकट्ठा किया।
नागपुर के महाल में इस भीड़ ने कुल्हाड़ी, पत्थर, लाठियां और अन्य खतरनाक हथियार के साथ क्षेत्र में आतंक पैदा करने के इरादे से घातक हथियारों को हवा में लहराया। साथ ही लोगों में भय पैदा किया और धार्मिक दुश्मनी बढ़ाने के इरादे से उपद्रव किया।
पुलिस पर किया हमला
भीड़ के सदस्यों ने पुलिस पर जानलेवा हमला करने के इरादे से भालदारपुरा चौक इलाके में घातक हथियारों, पत्थरों से हमला किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर पेट्रोल बम फेंके। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को यह कहते हुए रोका कि, “आपने जानबूझकर हमारी धार्मिक चादर जलाने में मदद की है”। इसके बाद महाल में अज्ञात लोगों ने दुकानों में तोड़फोड़ की और वाहनों में आग लगा दी। हिंसा के बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया। पुलिस ने 60 से ज्यादा दंगाइयों को हिरासत में ले लिया है।
Nagpur violence: CCTV में दिखे उपद्रवी, बस्तियों में घुसकर बनाया वाहनों को निशाना


Download Android App
Download iOS App



