कोविड संक्रमण की रफ्तार थमी, एक्टिव केस 7 हजार से नीचे

Summary :

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए ताजा आंकड़े

भारत में कोविड-19 संक्रमण की रफ्तार में कमी से राहत मिली है। एक्टिव केस की संख्या 7 हजार से नीचे आ गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में 428 मामलों की कमी हुई है। हालांकि, कर्नाटक, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

कोविड-19 संक्रमण के नए वैरिएंट की रफ्तार थमने से भारत को बड़ी राहत मिली है। लगातार तीसरे दिन भारत में कोविड संक्रमण के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। ताजा आंकड़ों के बाद देशभर में एक्टिव केस घटकर 7 हजार से नीचे आ चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने ये नए आंकड़े जारी किए हैं। कोविड संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने 17 जून, सुबह 8 बजे तक के आंकड़े जारी किए। मंत्रालय के मुताबिक, देशभर में एक ही दिन में संक्रमण के 428 केस कम हुए हैं। इससे अब कोविड के एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 6836 हो चुकी है। इसके पहले सोमवार को संक्रमण के मामलों में 119 की गिरावट दर्ज हुई थी।

कुछ ऐसे राज्य भी हैं, जहां कोरोना के मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। इसमें कर्नाटक में सबसे ज्यादा 105 नए मामले दर्ज हुए हैं। राजस्थान में 29 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि हरियाणा में 12 और पंजाब में 10 लोग कोविड की चपेट में आए हैं। इसके अलावा मणिपुर में 6, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 3-3, ओडिशा-त्रिपुरा और तमिलनाडु में 2-2, झारखंड-लद्दाख-नागालैंड और उत्तराखंड में एक-एक मामला सामने आया है।

Covid-19: लगातार दूसरे दिन घटे संक्रमण के मामले, देशभर में अब 7,264 एक्टिव केस

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में केरल में सबसे ज्यादा 261 मामले कम हुए। इसके अलावा गुजरात में 185, दिल्ली में 94, महाराष्ट्र में 28, आंध्र प्रदेश में 18, सिक्किम में 13, असम में 3, तेलंगाना-बिहार-छत्तीसगढ़ और गोवा में एक-एक घटे हैं। इस गिरावट के बाद केरल में कुल मामलों की संख्या अब 1659 बची है। गुजरात में फिलहाल एक्टिव केस 1248, कर्नाटक में 696, दिल्ली में 555, महाराष्ट्र में 512, उत्तर प्रदेश में 278, राजस्थान में 251, तमिलनाडु में 222, हरियाणा में 103 हैं।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.