21 सितंबर से चरणबद्ध तरीके से खुलेंगे स्कूल, जानिए क्या हैं दिशानिर्देश?

Summary :

5 महीने से अधिक समय से बंद स्‍कूल अब 21 सितंबर से चरणबद्ध तरीके से खुलने जा रहे हैं। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्कूल में शिक्षण गतिविधियों के संचालन के लिए दिशानिर्देशों की घोषणा की है।

5 महीने से अधिक समय से बंद स्‍कूल अब 21 सितंबर से चरणबद्ध तरीके से खुलने जा रहे हैं। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्कूल में शिक्षण गतिविधियों के संचालन के लिए दिशानिर्देशों की घोषणा की है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने रविवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर दिशानिर्देशों की तस्वीरें साझा की।

दिशानिर्देशों के मुताबिक, कुर्सियों, डेस्क के बीच 6 फीट की दूरी सुनिश्चित करने के लिए बैठने की व्यवस्था की जानी चाहिए। गाइडलाइन्स में कहा गया है कि कक्षा में गतिविधियां अलग-अलग समय पर होंगी, सामजिक दुरी होगी और क्लारूम में अच्छे से साफ सफाई होनी चाहिए। इसके अलावा अकेडिमिक श्ड्यूल में क्लासरूम टीचर और ऑनलाइन होने वाली पढ़ाई का मिला-जुला समय निर्धारित होना चाहिए। छात्रों के बीच लैपटॉप, नोटबुक, स्टेशनरी जैसी वस्तुओं को साझा करने की अनुमति नहीं है। सभी शिक्षकों को ये सुनिश्चित करना होगा कि वे और छात्र शिक्षक गतिविधियों के दौरान मास्क लगाकर रखें।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने 8 सितंबर को कक्षा 9 से 12 वीं के छात्रों के लिए स्वैच्छिक आधार पर मार्गदर्शन लेने के लिए स्कूलों के आंशिक रूप से फिर से खोलने के लिए एक एसओपी जारी की थी। इसमें गृह मंत्रालय के उन 4 दिशानिर्देशों का पालन करता है जो 1 सितंबर से लागू हुए थे। गृह मंत्रालय ने कहा था कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को एक समय में 50 प्रतिशत तक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को  21 सितंबर से ऑनलाइन शिक्षण या टेली-काउंसलिंग और संबंधित कार्य के लिए स्कूलों में बुलाया जा सकता है।

दिशानिर्देशों में कहा गया है कि बार-बार छुई गई सतहों (डॉर्कनॉब्स, एलेवेटर बटन, हैंड्रिल, कुर्सियां, बेंच, वॉशरूम फिक्स्चर इत्यादि) की सफाई और नियमित सैनिटाइजेशन (1 प्रतिशत सोडियम हाइपोक्लोराइट का उपयोग) सभी कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, लॉकर में अनिवार्य किया जाएगा। 

Desk Team