भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। यहा महामारी के मामलों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। इस बीच शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के मामलों के फिर तेजी से बढ़ने के बीच पिछले 24 घंटे के दौरान फिर से रिकॉर्ड 59 हजार से अधिक नये मामले सामने आये हैं और 257 लोगों की मौत हुई है।
पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 59,118 नये मामले दर्ज किये गये जो अब तक का सर्वाधिक मामला है। इससे पहले गुरूवार को 53,476, बुधवार को 47,262 नये मामले जबकि मंगलवार को यह संख्या 40,715 सोमवार को 46,951, रविवार को 43,846, शनिवार 40,953 और शुक्रवार को 39,726 दर्ज की गई थी। इस अवधि में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 257 दर्ज की गई है। बुधवार को यह संख्या 275 पहुंच गयी थी मंगलवार को यह संख्या 199, सोमवार को 212, रविवार को 197, शनिवार को 188, शुक्रवार को 154, गुरुवार को 172, बुधवार को 188, मंगलवार को 131 दर्ज की गई थी। इस बीच देश में अब तक 5,55,04,440 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इस दौरान 23,58,731 लोगों को कोरोना का टीकाकरण किया गया।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 59,118 नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 18 लाख 46 हजार 652 हो गयी है। इस दौरान 32,987 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,12,64,637 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 26,131 से बढ़ने से 4,21,066 हो गये हैं। इसी अवधि में 257 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,60,949 हो गयी है।
देश में रिकवरी दर आंशिक घटकर 95.28 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 3.35 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर अभी 1.36 फीसदी है। महाराष्ट्र में बीते एक दिन में 36 हजार नए मामले सामने आए है। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 87.78 फीसदी पहुंच गयी है जबकि मृत्यु दर 2.07 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 2,62,685 हो गए हैं। गौरतलब है कि महाराष्ट्र देश में कोरोना संक्रमण, स्वस्थ और इस वायरस से होने वाली मौत के मामले में पहले स्थान पर है।


Download Android App
Download iOS App



