ग्वालियर: मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में आम मतदाताओं को जागरूक करने के लिये मतदाता जागरूकता रथको कलेक्टर राहुल जैन ने कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रथ आगामी पाँच दिनों तक ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करेगा। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राघवेन्द्र पाण्डेय सहित निर्वाचन से जुड़े अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
श्री पाण्डेय ने बताया कि मतदाता जागरूकता रथ प्रथम दिन पुरानी छावनी, जिगसौली, दुगनावली, तिलघना, निरावली, मिलावली, बरौआ,नूराबाद, रायरू, गंगा मालनपुर, जलालपुर, सुसैरा, रूद्रपुरा व जमाहर पहुँचेगा। इसी प्रकार दूसरे दिन गिरगांव, बरेठा,डांगगुठीना, बहादुरपुर,गुठीना, बेहटा, सूरो, पदमपुरखेरिया, सरसपुरा, चाँदपुर, बेरजा, बिल्हेटी, सुपावली,सुनारपुरा माफी, जखारा, बिलारा, गुन्धारा, जिगनिया, कृपालपुर, मोहम्मदपुर, चपरौली, भवनपुरा, भगवानपुरा, सिरसौद, इकाहरा, बिजौली, सोनी व गणेशपुरा तथा तीसरे दिनसिरोल, रमौआ, रौरा, जारगा, सौसा, उटीला, टिहोली, बड़ेरा, टांकोली, डबका, ओड़े कापुरा, चकमेहरोली, हस्तिनापुर, मुख्त्यारपुरा, फूले का पुरा, बेहट, रनगवां,घुसगवां, टिकटौली, दंगियापुरा, गडरौली, आरौरा व बैनीपुरा पहुँचेगा। मतदाता जागरूकता रथ चौथे दिन वीरपुर, अजयपुर, गिरवई,गोकुलपुरा, महाराजपुरा, रामपुरा, सौजना, भयपुरा, तिघरा, जेबरा व शंकरपुर तथा पाँचवे दिन नौगाँव, सातऊ,पुरासानी, पिपरौली, सालूपुरा, बडौरी, सिकरौदी, नागौर, तुरारी, बस्तरी व अडूपुरापहुँचकर मतदाताओं को जागरूक करेगा।


Download Android App
Download iOS App



