रायपुर: सीडी मामले के बाद से छत्तीसगढ़ के बदले राजनीतिक हालात से मुख्यमंत्री बेहद निराश हैं। पहले भी उन्होंने ऐसी राजनीति को लेकर अपनी निराशा बतायी थी। आज जब उनसे राजधानी में भाजपा-कांग्रेस के बीच हो रही पत्थरबाजी और प्रदर्शनों को लेकर सवाल पूछा गया, तो मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 15 सालों में राजनीति में इतनी गिरावट कभी नहीं आयी, जितनी अब हो रही है, राजनीति में हार-जीत चलती रहती है, लेकिन बिलो द बेल्ट जाकर इस तरह की राजनीति उचित नहीं है।
मुख्यमंत्री इससे पहले सीडी मामले को लेकर भी इसी तरह का बयान दे चुके हैं। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय कार्यसमिति को रायपुर में आयोजित किये जाने को लेकर कहा कि राष्ट्रीय कार्यसमिति कराने के लिए छत्तीसगढ़ तैयार है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का निर्देश मिलते ही छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करा सकता है।
अब बीजेपी दफ्तर पूरी तरह से तैयार हो चुका है। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से राष्ट्रीय कार्यसमिति की आगामी बैठक रायपुर में कराने को लेकर सुगबुगाहट तेज़ है। हालांकि किसी नेता ने इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन नया प्रदेश कार्यालय इस तरह के किसी भी आयोजन को लेकर तैयार है इसलिए माना जा रहा है कि ये प्रदेश बीजेपी की ओर से रखा जा सकता है। माना जा रहा है कि हिमाचल और गुजरात के चुनाव के बाद बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक होगी।


Download Android App
Download iOS App



