भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने मंगलवार को कहा कि पूरे देश में मतदाताओं के बीच नरेंद्र मोदी के नाम की सुनामी जैसी लहर है और इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। हुसैन भाजपा-शिवसेना गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए पिछले दो दिनों से महाराष्ट्र के दौरे पर हैं।
उन्होंने रामा इंटरनेशनल में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि उन्होंने कई राज्यों का दौरा करने के बाद गौर किया है कि नए मततादाओं का रुख भाजपा की तरफ है। केंद्र में राजग की सरकार और राज्य में भाजपा-शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार सभी वर्गों के लोगों के लिए विकास के कार्य कर रही है।
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भाजपा के खिलाफ अनुचित भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। कांग्रेस को इस बार के चुनाव में फिर बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा। गांधी राष्ट्रपति महात्मा गांधी के सपने का पूरा करना चाहते हैं लेकिन महात्मा गांधी ने तो कहा था कि कांग्रेस को समाप्त कर देना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App




