विजयदशमी के दिन लाल किला मैदान में होने वाली रामलीला में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होगी। बता दें कि द्वारका सेक्टर 10 में आयोजित होने वाले रावण दहन के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे। समिति के मुख्य संरक्षक राजेश गहलोत ने बताया कि प्रधानमंत्री दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि होंगे, वो रावण का पुतला जलाएंगे। लाल किले में विजयदशमी के दिन बॉलिवुड एक्टर कंगना रनौत भी आएंगी। साथ ही, उपराज्यपाल वीके सक्सेना और दिल्ली के सीएम केजरीवाल भी मुख्य अतिथि होंगे। लाल किले परिसर में ही होने वाले रावण दहन के कार्यक्रम में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पहुंचेंगी।
आज ही के दिन हुई थी असत्य पर सत्य की जीत
विजय प्रदान करने वाली विजयदशमी 24 अक्टूबर 2023 को मनाई जाएगी, इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने दस सिरों वाले दशानन यानि रावण का वध किया था, इसलिए इसे दशहरा के रूप में भी जाना जाता है। विजयदशमी को बुराई पर अच्छाई की जीत के रुप के तौर पर भी मनाया जाता है।


Download Android App
Download iOS App



