Hemant Soren सत्तारूढ़ गठबंधन ने चंपई सोरेन को नया नेता चुन लिया है। चंपई सोरेन को नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाने की मांग लेकर गठबंधन के विधायक राजभवन पहुंचे हैं। इसके पहले ईडी ने हेमंत सोरेन को सूचित कर दिया कि वह उन्हें गिरफ्तार कर रही है। बताया जा रहा है कि सोरेन के जवाब से संतुष्ट नहीं होने के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार करने का फैसला किया।
- तैनात जवानों को अलर्ट
- ईडी ने उनसे इसके बारे में कई सवाल पूछे
- चार एकड़ जमीन के स्वामित्व को लेकर पूछे गए सवाल
तमाम विधायक बुधवार सुबह से सीएम हाउस में जमा
सोरेन को गिरफ्तार किए जाने के संकेत शाम करीब पांच बजे ही मिल गए थे। इसके साथ ही सत्तारूढ़ गठबंधन ने नए नेता की अगुवाई में सरकार बनाने की तैयारी तेज कर दी थी। गठबंधन के तमाम विधायक बुधवार सुबह से सीएम हाउस में जमा थे। मंगलवार को सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय कर लिया गया था कि उनकी गिरफ्तारी की नौबत आने पर नए नेता की अगुवाई में सरकार के लिए दावा पेश किया जाएगा।
ईडी ने उनसे इसके बारे में कई सवाल पूछे
राजभवन ने रात 9 से 9.30 बजे के बीच मुलाकात का वक्त दिया है। बता दें कि ईडी ने हेमंत सोरेन के नई दिल्ली में शांति निकेतन स्थित आवास से सोमवार को 36 लाख रुपए कैश, एक बीएमडब्ल्यू कार और कुछ दस्तावेज बरामद किए थे। ईडी ने उनसे इसके बारे में कई सवाल पूछे। सोरेन ने इस बात से इनकार किया कि कैश और कार उनकी है।
चार एकड़ जमीन के स्वामित्व को लेकर पूछे गए सवाल
इसके अलावा रांची के बड़गाईं अंचल की करीब चार एकड़ जमीन के स्वामित्व को लेकर पूछे गए सवालों पर सोरेन के जवाब से ईडी के अफसर संतुष्ट नहीं हुए। सोरेन की गिरफ्तारी की भनक मिलने के साथ ही उनके आवास के बाहर हलचल बढ़ गई है। मुख्य सचिव एल खियांग्ते और डीजीपी अजय कुमार सिंह सहित कई आला अफसर सीएम आवास पहुंचे हैं। सीएम आवास के बाहर तैनात जवानों को अलर्ट कर दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App





