Sandeshkhali Case : पश्चिम बंगाल की बशीरहाट कोर्ट ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता शेख शाहजहां को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। अदालत में शाहजहां का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील राजा भौमिक ने शाहजहां शेख की 14 दिन की पुलिस हिरासत की मांग की गई थी, लेकिन अदालत ने 10 दिन की हिरासत की अनुमति दी।
Highlights
- शाहजहां शेख को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया
- महीनेभर से फरार था TMC नेता शाहजहां शेख
- संदेशखाली के लोगों ने शाहजहां शेख पर लगाए गंभीर आरोप
शाहजहां शेख को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया
शाहजहाँ को पश्चिम बंगाल पुलिस ने इस साल की शुरुआत में जनवरी में छापेमारी के दौरान ईडी अधिकारियों पर कथित हमले के मामले में गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया था। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने शाहजहाँ की गिरफ़्तारी को ‘आँखें खोलने वाली’ बताया, और कहा कि यह केवल ‘शुरुआत’ है।
महीनेभर से फरार था TMC नेता शाहजहां शेख
शाहजहाँ एक महीने से अधिक समय से राज्य और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा गिरफ्तारी से बच रहा था। विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि गिरफ्तारी ‘आपसी समायोजन’ थी। दरअसल, पश्चिम बंगाल के संदेशखाली के पास प्रवर्तन निदेशालय (ED) का दस्ता लगभग महीने भर पहले भ्रष्टाचार के मामले में टीएमसी से नाता रखने वाले आरोपी शाहजहां शेख के घर पर छापेमारी के लिए पहुंचा था। तब टीम पर भीड़ ने हमला बोल दिया था और उसके बाद से ही शाहजहां शेख फरार चल रहा है।


Download Android App
Download iOS App




