असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने नई दिल्ली में गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच एनआरसी और भारत.बांग्लादेश सीमा पर तारबंदी को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में सोनोवाल ने कहा कि भारत-बांग्लादेश सीमा से असम में घुसपैठ रोकने के लिए राज्य से लगती सीमा पर तारबंदी के काम को 2018 के दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गृहमंत्री ने इस बात का भरोसा दिया है कि भारत बांग्लादेश सीमा को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीमा पर तारबंदी का काम काफी पूरा कर लिया गया है। साल के अंत से पहले बचे हुए काम को भी पूरा कर लिया जाएगाए जिससे बांग्लादेश से होने वाली घुसपैठ को खत्म किया जा सके। राज्य में चल रही एनआरसी अद्यतन की प्रक्रिया के दूसरे चरण के बारे में उन्होंने कहा कि असम में एनआरसी का जो भी काम हो रहा है वह उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर चल रहा है।
पहला चरण निकल गया है और हमें उम्मीद है कि एनआरसी का दूसरा चरण भी अच्छे से निकल जाएगा। सोनोवाल ने उम्मीद जताई कि इस दिशा में जो भी बेहतर कदम उठाया जा सकता हैए राज्य सरकार वह जरूर करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात से पहले सोनोवाल वित्त मंत्री अरुण जेटली से भी मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि असम को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर देने के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है। इसी सिलसिले में उन्होंने वित्त मंत्री से मुलकात की।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



