फ्रांस ने पश्चिम में स्थित नानतेस शहर में एक हवाईअड्डा बनाने के विवादास्पद प्रस्ताव को यह कहते हुए ठुकरा दिया कि इस प्रस्ताव को व्यापक समर्थन नहीं मिला। बीबीसी के अनुसार, इस योजना का विरोध पर्यावरण समूहों द्वारा किया गया, जिन्होंने नोट्रे-डेम्स-डेस-लैंडेस में मौजूद प्रस्तावित स्थल पर शिविर स्थापित किया था।
लेकिन स्थानीय राजनेताओं ने इस निर्णय पर क्रोध जाहिर किया और यह सुझाव दिया कि इसका खराब आर्थिक परिणाम होगा। इस क्षेत्र में हवाईअड्डे का निर्माण करीब पिछले 50 सालों से बहस का विषय रहा है। प्रधानमंत्री एडॉआर्ड फिलिप ने कहा कि ‘आबादी के दोनों पक्षों के बीच कड़ा विरोध है’ जिसके कारण इन योजनाओं को पूरा करना असंभव है।
उन्होंने लगभग एक दशक से 1600 हेक्टेयर (3,953 एकड़) के ग्रामीण इलाकों में डेरा डाले हुए पर्यावरण कार्यकर्ताओं को भी हटाने का वादा किया। फिलिप ने कहा, ‘हम लगभग 10 वर्षों से चले आ रहे नो-गो जोन को भी समाप्त करेंगे।’ यह मुद्दा पिछले कई वर्षो से विवादास्पद रहा है और अब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की सरकार ने हवाईअड्डा बनाने की योजना का पूरी तहर से समाप्त कर दिया है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



