भारत में एक दिन में कोरोना महामारी के 12,923 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,08,71,294 हो गए, जिनमें से 1,05,73,372 लोग कोरोना से रिकवर कर चुके हैं। वहीं एक दिन के अंदर वायरस से होने वाली मौत की संख्या लगातार पांच दिन तक 100 से नीचे रहने के बाद आज बढ़ोतरी हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से 108 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,55,360 हो गई। आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,05,73,372 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही संक्रमितों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 97.26 प्रतिशत हो गई।
दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर जारी, मरीजों का आंकड़ा 10.73 करोड़ हुआ
वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.43 प्रतिशत है। देश में अभी 1,42,562 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.31 प्रतिशत है। देश में पिछले साल सात अगस्त में संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अभी तक 20,40,23,840 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इनमें से 6,99,185 नमूनों का परीक्षण बुधवार को किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



