दुनिया में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है। हालांकि भारत में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार गिरावट हो रही है। देश में एक दिन में कोविड-19 के 12,899 नए मामले सामने आया है। इसी दौरान 107 लोगों की मौत भी हुई है। वहीं 1,04,80,455 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, वायरस से 107 और लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,54,703 हो गई। आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,04,80,455 लोगों के कोरोना से ठीक होने के साथ देश में रिकवरी रेट 97.13 प्रतिशत है। वहीं कोविड-19 से डेथ रेट 1.43 प्रतिशत है।
विश्व में कोरोना मरीजों की संख्या 10.43 करोड़, मरने वालों का आंकड़ा 22.60 लाख से अधिक
देश में अभी कोविड-19 के उपचाराधीन लोगों की संख्या दो लाख से कम है। अभी 1,55,025 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.44 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, तीन फरवरी तक 19,92,16,019 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इनमें से 7,42,841 नमूनों का परीक्षण बुधवार को किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



