देश में कुल 1200 कोरोना टेस्ट लैब, पिछले 24 घंटे में 2.19 लाख से अधिक नमूनों की जांच

Summary :

सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की जांच करने वाले लैब की सूची में छह लैब और जुड़ गये हैं। इनमें सरकारी लैब की संख्या 852 तथा निजी लैब की 348 है।

देश भर में काेरोना वायरस कोविड-19 की जांच करने वाली लैब की संख्या तेजी से बढ़कर 1,200 हो गयी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की जांच करने वाले लैब की सूची में छह लैब और जुड़ गये हैं। इनमें सरकारी लैब की संख्या 852 तथा निजी लैब की 348 है।
इस समय वास्तविक समय आरटी पीसीआर आधारित परीक्षण लैब 626 (सरकारी: 389, निजी: 237) है जबकि ट्रूनेट आधारित परीक्षण लैब की संख्या 474 (सरकारी: 428, निजी: 46) और सीबीएनएएटी आधारित परीक्षण लैब 100 (सरकारी: 35, निजी: 65) हैं। इन 1,200 लैब ने 12 जुलाई को कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए कुल 2,19,103 स्वाब की जांच की। इस तरह अब तक कुल 1,18,06,256 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
उल्लेखनीय है कि 23 जनवरी तक केवल पुणे की एक लैब में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की सुविधा थी और अब करीब छह माह बाद देश भर की 1,200 लैब में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की सुविधा उपलब्ध है। बता दें कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण की भयावह होती स्थिति के बीच पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 28,701 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या सोमवार को 8,78,254 हो गई।
वहीं इस खतरनाक वायरस की वजह से 500 और लोगों की मौत के बाद देश में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 23,174 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 5,53,470 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, 3,01,609 लोगों का इलाज चल रहा है।

सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित, 88.78% परीक्षार्थी रहे उत्तीर्ण

Desk Team