उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इस संबंध में नोएडा के अंतर्गत 5 स्थानों पर आज कैंप लगाया जा रहा इसी प्रकार 14 जुलाई को भी पांच स्थानों पर कैम्प लगाकर कोरोना टेस्टिंग की जाएगी। इस संबंध में नगर मजिस्ट्रेट द्वारा 2 दिन का कार्यक्रम जारी किया गया है।
कोरोना वायरस के संक्रमण को सुरक्षित करने और संभावित मरीजों की खोज करने के उद्देश्य से कोविड-19 के नोडल अधिकारी नरेंद्र भूषण और जिलाधिकारी सुहास एल वाई के नेतृत्व में जनपद में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत एंटीजन किट के माध्यम से संभावित कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की कैंप लगाकर जांच की जा रही है।
सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित, 88.78% परीक्षार्थी रहे उत्तीर्ण
आज जिन 5 स्थानों पर कोरोना जांच की जाएगी वो हैं- उदयगिरि अपार्टमेंट सेक्टर 34, सामुदायिक भवन सेक्टर 19, बैंक्वेट हॉल क्लब सेक्टर 128, आदित्य सेलिब्रिटी होम्स सेक्टर 76 और प्राइमरी स्कूल ग्राम गिझोड़ा। 14 जुलाई को जिन 5 स्थानों पर जांच कराई जाएगी वो हैं शताब्दी विहार सेक्टर 52, बारातघर चोटपुर थाना फेस 3, नगला चरणदास प्राइमरी स्कूल थाना फेस 2, प्रतीक विस्टेरिया सेक्टर 77, प्राइमरी स्कूल सलारपुर थाना सेक्टर 39।


Download Android App
Download iOS App



