लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में एक बड़ी और दर्दनाक घटना घटित हुई है। रक्षा अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार , शुक्रवार को सेना के कुछ यहां टैंक अभ्यास कर रहे थे जिस दौरान नदी पार करते हुए अचानक ही नदी का जलस्तर सामान्य से ऊपर हो गया जिसमें सेना के कुछ जवान फंस गए हैं। इस दुर्घटना में सेना के कुछ जवानों के शहीद होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मामले में अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।
यह घटना यहां से 148 किलोमीटर दूर मंदिर मोड़ के पास देर रात करीब एक बजे अभ्यास के दौरान हुई। अधिकारियों ने बताया कि पांच सैनिकों को लेकर जा रहा टी-72 टैंक नदी पार करते समय अचानक आई बाढ़ के कारण डूब गया। बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। इस घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



