Train Cancelled: रेलवे का बड़ा फैसला: अप्रैल में 14 ट्रेनें कैंसिल, यात्रा से पहले जरूर चेक करें लिस्ट

Summary :

Train Cancelled April 2026 India: आज अप्रैल महीने का पहला दिन है। 1 अप्रैल से पूरे देश में कई तरह के बदलाव लागू हो रहे हैं। इसलिए, आपके लिए यह जानना बहुत ज़रूरी है कि क्या-क्या बदल चुका है और आगे क्या-क्या बदलने वाला है। इसके अलावा, रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द भी कर दिया है; इसलिए, अगर आप ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो यात्रा से पहले रेलवे के ताज़ा अपडेट्स ज़रूर देख लें। अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रेलवे ने कुछ ट्रेनों…

Train Cancelled April 2026 India: आज अप्रैल महीने का पहला दिन है। 1 अप्रैल से पूरे देश में कई तरह के बदलाव लागू हो रहे हैं। इसलिए, आपके लिए यह जानना बहुत ज़रूरी है कि क्या-क्या बदल चुका है और आगे क्या-क्या बदलने वाला है। इसके अलावा, रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द भी कर दिया है; इसलिए, अगर आप ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो यात्रा से पहले रेलवे के ताज़ा अपडेट्स ज़रूर देख लें। अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रेलवे ने कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है।

Train Cancelled April 2026 India: ट्रेन रद्द होने के पीछे क्या है असली वजह?

Train Cancelled April 2026 India
Train Cancelled April 2026 India (Source: Social Media)

बता दें कि, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर–रायपुर रूट पर मरम्मत और विकास का काम चल रहा है। गोंदिया स्टेशन पर प्लेटफॉर्म मरम्मत का काम जारी है, रेलवे ट्रैक सुधार हो रहा है, और कुछ जगह नई लाइन बिछाई जा रही है। इस कारण से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। इसका असर सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश और दिल्ली के यात्रियों पर भी पड़ेगा। भारतीय रेलवे ने 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच कुल 14 ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है, जिनमें 10 एक्सप्रेस और 4 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।

Train Cancelled April 2026 India: यहां देखें रद्द हुई प्रमुख ट्रेनें:

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम रूट कैंसिल अवधि
12807 विशाखापत्तनम-हज़रत निजामुद्दीन एक्सप्रेस विशाखापत्तनम → हज़रत निजामुद्दीन अलग-अलग तारीखों में रद्द
12410 हज़रत निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस हज़रत निजामुद्दीन → रायगढ़ निर्धारित तारीखों में रद्द
18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस कोरबा → अमृतसर 5 अप्रैल से 25 अप्रैल
12101 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार एक्सप्रेस एलटीटी → शालीमार अलग-अलग तारीखों में रद्द
12102 शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस शालीमार → एलटीटी अलग-अलग तारीखों में रद्द
12808 हज़रत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस हज़रत निजामुद्दीन → विशाखापत्तनम अलग-अलग तारीखों में रद्द
18030 शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस शालीमार → एलटीटी 4 अप्रैल से 24 अप्रैल
12409 रायगढ़-हज़रत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस रायगढ़ → हज़रत निजामुद्दीन निर्धारित तारीखों में रद्द
18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अमृतसर → बिलासपुर 7 अप्रैल से 27 अप्रैल
18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार एक्सप्रेस एलटीटी → शालीमार 6 अप्रैल से 26 अप्रैल

यह भी पढ़ें: कच्चे तेल की कीमत में उछाल, पेट्रोल डीजल के भाव में आया बदलाव, जानें आज का ताजा रेट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।