अगर आप दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सफर करने जा रहे है तो यह खबर आपके लिए है। जयपुर से दिल्ली पर टोल टैक्स को बढ़ा दिया गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHA) ने रोड का रेनोवेशन करवाने के बाद 18 जनवरी को रात बजे से टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी का फैसला किया है। इसका सीधा असर गाड़ी चालकों की जेब पर पड़ेगा। इस हाईवे पर स्थित तीनों टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को ज्यादा टोल देना पड़ेगा।
इन जगहों पर बढ़ा किराया
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मुताबिक, ये दरें दौलतपुरा, मनोहरपुर और शाहजहांपुर टोल बूथों पर बढ़ाई गई है। एक कार चालक को अब दौलतपुरा टोल बूथ पर 70 रुपये के बजाय 75 रुपये देने होंगे। इसी तरह मनोहरपुर टोल बूथ पर 80 रुपये के बजाय 90 रुपये और शाहजहांपुर टोल बूथ पर 170 रुपये के बजाय 190 रुपये देने होंगे।


Download Android App
Download iOS App



