Twitter ने फिर लगाई अमित शाह की प्रोफाइल फोटो, कॉपीराइट इशू के चलते ब्लॉक हुआ था अकाउंट

Summary :

ट्विटर के प्रवक्‍ता ने कहा, ‘अनजाने में हुई गलती के कारण हमने अस्‍थायी तौर पर गृहमंत्री अमित शाह के अकाउंट को लॉक कर दिया था। तुरंत ही इस गलती को सुधारा गया और उनकी प्रोफाइल फोटो लगा दी गई है।’

माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर गृहमंत्री अमित शाह की गुरुवार को कुछ समय तक प्रोफाइल फोटो नहीं दिखाई देने से उनके प्रशंसकों में हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में ट्विटर ने अपनी गलती मानते हुए अमित शाह के अकाउंट की प्रोफाइल फोटो को फिर से लगा दिया। ट्विटर के स्पष्टीकरण के अनुसार अनजाने में हुई गलती के कारण अस्‍थायी तौर पर गृहमंत्री का अकाउंट ब्‍लॉक किया गया था।  
ट्विटर के प्रवक्‍ता ने कहा, ‘अनजाने में हुई गलती के कारण हमने अस्‍थायी तौर पर गृहमंत्री अमित शाह के अकाउंट को लॉक कर दिया था। तुरंत ही इस गलती को सुधारा गया और उनकी प्रोफाइल फोटो लगा दी गई है अब उनका अकाउंट एक्‍टिव है।’ दरअसल, गुरुवार को ट्विटर पर कुछ देर के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ट्विटर अकाउंट की प्रोफाइल फोटो नहीं दिखाई दे रही थी। 

सीमावर्ती गांवों के लोग और जनप्रतिनिधि भी सीमा के प्रहरी हैं : शाह

जिसके बाद कई लोगों ने उसके स्क्रीनशॉट शेयर करने शुरू कर दिए। प्रोफाइल पिक्चर की जगह ट्वीटर का एक नोटिस लिखा हुआ रहा था जिसमें कॉपीराइट मामले के तहत प्रोफाइल फोटो को हटाने की बात कही गई थी। हालांकि बाद में फिर प्रोफाइल पिक्चर शो होने लगी, लेकिन ये साफ नहीं हो पाया कि आखिर अमित शाह की प्रोफाइल पिक्चर पर किसने कॉपीराइट का इशू उठाया था।

Desk Team