HIGHLIGHTS
- Kerala blast ने देश को हिलाकर रख दिया
- हादसे में तीन लोगों की मौत हुई, 50 घायल हुए
- डॉमिनिक मार्टिन नाम के शख्स ने पुलिस को कर दिया सरेंडर
- ब्लास्ट वाली जगह पर डॉमिनिक को ले जाएगी पुलिस
रविवार को केरल में हुए बम धमाके ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है।बता दें इस धमाके में तीन लोगों की मौत हुई, जबकि 50 के करीब लोग घायल हुए हैं।वहीं, धमाके के बाद इसकी जिम्मेदारी लेते हुए डॉमिनिक मार्टिन नाम के शख्स ने पुलिस को सरेंडर कर दिया। ब्लास्ट के कुछ ही घंटों बाद वह खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर के लिए पहुंच गया। केरल पुलिस ने कहा कि डॉमिनिक मार्टिन को रविवार हुए विस्फोट के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया है।
मार्टिन पर कल शाम 7 बजे गिरफ्तारी दर्ज की गई
सूत्रों के मुताबिक, मार्टिन पर यूएपीए, एक्सपोलिसिव एक्ट, धारा 302 और 307 के तहत आरोप लगाए गए हैं। मार्टिन पर कल शाम 7 बजे गिरफ्तारी दर्ज की गई। आज उसे कोर्ट के सामने पेश करेंगे। पुलिस की अभी तक की प्रारंभिक जांच के मुताबिक ये पता चला है कि इस ब्लास्ट में वो अकेला शामिल था, लेकिन उसके बयानों के उलट जांच एजेंसी अभी भी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या इसमें और भी लोग शामिल हैं। पुलिस हर एंगल से जांच करने में जुटी हुई है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, कोच्चि के कलामसेरी इलाके में एक कंवेंशन सेंटर में रविवार को धमाका हुआ। धमाके के दौरान ईसाई समूह ‘यहोवा के साक्षी’ के अनुयायी तीन दिवसीय प्रार्थना सभा में हिस्सा लेने आए थे। यहां पर प्रार्थना सभा के अंतिम दिन के लिए 2000 के करीब लोग इकट्ठा हुए थे।इसी दौरान एक के बाद एक धमाके हुए।धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।लोगों को चीखते-पुकारते हुए कंवेंशन सेंटर से बाहर भागते हुए देखा गया।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



