Udaipur: राजस्थान के उदयपुर में सरकारी स्कूल में शुक्रवार को चाकू से हमला कर एक छात्र को घायल कर देने की घटना के मामले में आरोपी के मकान को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से शुक्रवार देर रात को आरोपी को मकान खाली करने का नोटिस चस्पा किया गया।
Highlights:
- उदयपुर के चाकूबाजी मामले में आरोपी क घर चला बुल्डोज़र
- चाकूबाजी मामले में मकान खाली करने का नोटिस कल रात ही किया गया था चस्पा
- वन विभाग की जमीन पर मकान बनाने का लगा था आरोप
इसके बाद शनिवार दोपहर नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बड़ संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर मकान खाली कराया गया।
इसके बाद पटवारी सुरपाल सिंह सोलंकी ने दो जेसीबी मशीनों को लगाकर आरोपी के पूरे मकान को ध्वस्त कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी का मकान वन विभाग की जमीन पर बनाया गया है। वन विभाग की ओर से छह महीने पूर्व भी मकान हटाने का नोटिस दिया गया था।
भड़की सांप्रदायिक हिंसा के मद्देनजर मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद
राजस्थान के उदयपुर में एक सरकारी स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र द्वारा अपने सहपाठी को चाकू घोंपने की घटना के बाद भड़के सांप्रदायिक तनाव के बीच जिले के कई इलाकों में शुक्रवार रात से 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं। उदयपुर के सभी सरकारी और निजी स्कूल में आगामी आदेश तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि हमले में घायल छात्र का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों छात्र नाबालिग हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने जेसीबी से आरोपी छात्र का घर ढहा दिया है। इस कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
उदयपुर की घटना पर सीएम की नजर, बच्चों का इलाज करने पहुंचे किडनी विशेषज्ञ
घायल छात्र का अस्पताल के आईसीयू वार्ड में इलाज चल रहा है। फिलहाल घायल छात्र की हालत स्थिर बताई जा रही है। खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं। स्थानीय डॉक्टर से परामर्श के बाद मुख्यमंत्री से बात कर तीन विशेष डॉक्टरों की टीम बुलाई गई है। इसमें किडनी विशेषज्ञ और अन्य डॉक्टर शामिल हैं। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर बच्चे की मौत की अफवाह फैला दी।


Download Android App
Download iOS App




