Big Breaking: मोदी सरकार के नेतृत्व में UNESCO ने दीपावली को विश्व धरोहर घोषित किया, आज फिर रोशनी से जगमगाएगी दिल्ली

UNESCO Intangible Cultural Heritage

UNESCO Intangible Cultural Heritage: भारत के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रोशनी के त्योहार दीपावली को लेकर एक ऐसी जानकारी सामने आई है, जो पूरे भारत के लिए गर्व की बात है। दरअसल, यूनेस्को ने दीपावली को अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर में शामिल किया है। विदेश मंत्रालय की तरफ से प्रतिक्रिया भी सामने आई है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज फिर से दीपावली को मनाया जाएगा।

UNESCO Intangible Cultural Heritage: अमूर्त धरोहर की लिस्ट में शामिल हुई दीपावली

UNESCO Intangible Cultural Heritage
UNESCO Intangible Cultural Heritage (Image- Social Media)

यूनेस्को की ओर से भारत को बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “अमूर्त धरोहर की लिस्ट में नया नाम: दीपावली, भारत। बधाई हो!”

वहीं, विदेश मंत्रालय ने एक्स पर लिखा, “यह एक खुशी का पल है क्योंकि रोशनी का त्योहार दीपावली, जो बुराई पर अच्छाई की जीत और भगवान राम के अपने राज्य अयोध्या लौटने का प्रतीक है, जिसे दुनिया भर में मनाया जाता है, उसे यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की लिस्ट में जोड़ा गया है।”

Big Breaking: ‘दीपावली हमारी सभ्यता की आत्मा है’

UNESCO Intangible Cultural Heritage
UNESCO Intangible Cultural Heritage (Image- Social Media)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत और दुनिया भर के लोग बहुत खुश हैं। हमारे लिए, दीपावली हमारी संस्कृति और रीति-रिवाजों से बहुत करीब से जुड़ी हुई है। यह हमारी सभ्यता की आत्मा है। यह रोशनी और नेकी का प्रतीक है। दीपावली को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर लिस्ट में शामिल करने से इस त्योहार की दुनिया भर में लोकप्रियता और बढ़ेगी। प्रभु श्री राम के आदर्श हमेशा हमारा मार्गदर्शन करते रहें।”

Deepawali Joins UNESCO: दिल्ली में आज मनाई जाएगी दीपावली

UNESCO Intangible Cultural Heritage
Deepawali Joins UNESCO (Image- Social Media)

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, “यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में ‘दीपावली’ का नाम शामिल होने के बारे में जानकर खुशी हुई। यह त्योहार के बहुत ज्यादा सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व और लोगों को एक साथ लाने में इसकी भूमिका को पहचान देता है।”

बता दें, इससे ठीक एक दिन पहले दिल्ली के संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा था, “10 दिसंबर को दिल्ली सरकार पूरी कैबिनेट के साथ दिल्ली हाट पर दीपावली मनाएगी। सभी सरकारी बिल्डिंग सजाई जाएंगी, लाल किले पर दीये जलाए जाएंगे और शहर के सभी चौक-चौराहों पर दीपावली की मार्केट लगेगी। ये सब तब होगा जब यूनेस्को दीपावली को अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर में मान्यता देगी। जैसे ही मान्यता मिल जाएगी, दिल्ली जगमग होगी, मेले लगेंगे, आतिशबाजी होगी और लाल किला रोशनी में नहा उठेगा।”

UNESCO News Today: दुर्गा पूजा भी यूनेस्को की लिस्ट में शामिल

UNESCO Intangible Cultural Heritage
UNESCO News Today (Image- Social Media)

बता दें, कोलकाता की दुर्गा पूजा भी यूनेस्को की इस लिस्ट में शामिल है। भारत सरकार छठ महापर्व को भी यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की लिस्ट में शामिल करने के लिए काम कर रही है। पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ के 126वें एपिसोड में इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि भारत सरकार छठ पर्व को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल कराने के लिए काम कर रही है।

यह भी पढ़ें: धमकी दी तो खैर नहीं! BLOs और SIR मामले में CJI सूर्यकांत का अल्टीमेटम, राहुल-खड़गे की उड़ी नींद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।