केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस व्यक्ति ने पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी आज वह खुद ‘‘भ्रष्टाचार के दलदल’’ में फंस गया है।
Highlights:
- सीएम केजरीवाल पर जमकर बरसे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
- ईडी समन जारी होने के बाद भी पेश नहीं हो रहें- अनुराग ठाकुर
- कब तक केजरीवाल भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों से बचेंगे- ठाकुर
ईडी समन जारी होने के बाद भी पेश नहीं हो रहें- अनुराग ठाकुर
ठाकुर की यह टिप्पणी दिल्ली की एक अदालत द्वारा केजरीवाल को 17 फरवरी को तलब किए जाने के बाद आई है। आबकारी नीति से जुड़े मामले में बार-बार समन जारी किए जाने के बावजूद पेश नहीं होने पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शिकायत के बाद अदालत ने केजरीवाल से अपने समक्ष पेश होने को कहा है।
कब तक केजरीवाल भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों से बचेंगे- ठाकुर
ठाकुर ने कहा, ‘‘कब तक केजरीवाल भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों से बचेंगे। अब समय है कि वह अदालत के समक्ष पेश हों।’’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ठाकुर ने कहा कि केजरीवाल को अदालत में सच बोलना चाहिए और सुर्खियों में आने के इरादे से मीडिया में झूठे आरोप नहीं लगाने चाहिए।
एक नहीं, बल्कि ईडी के 5 नोटिस को नजरअंदाज किया गया- ठाकुर
ठाकुर ने कहा, ‘‘जिन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई अब वे भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे हैं। एक नहीं, बल्कि ईडी के पांच नोटिस को नजरअंदाज किया गया और अब अदालत ने उन्हें अपने समक्ष पेश होने का आदेश दिया है।’’ उन्होंने कहा कि केजरीवाल की झूठे आरोप लगाने और बाद में अदालत में माफी मांगने की आदत रही है।


Download Android App
Download iOS App




