केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने देश में बदलाव लाने के लिये लोगों से विचार आमंत्रित किये। सरकार के आयात में कमी लाने के प्रयास तथा देश को आत्म निर्भर बनाने के अभियान के बीच गोयल ने लोगों से विचार मांगे हैं।
पीयूष गोयल के कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘मंत्री पीयूष गोयल से जुड़िये और अपने विचार साझा कीजिए। देश में बदलाव लाने की यात्रा का हिस्सा बनें।’’ इसके लिये लोगों को पंजीकरण के लिये गूगल फार्म भरने की जरूरत होगी। अपने विचार या सुझाव देने के लिये फार्म में नाम, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर के साथ-साथ फेसबुक और ट्विटर खाता साझा करना होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा करते हुये पिछले महीने कहा था कि कोरोना वायरस संकट ने भारत को आत्म निर्भर बनने का मौका दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपनी क्षमता के दम पर, अपने तरीके से आगे बढ़ना है और इसके लिये एक ही रास्ता है और वह है आत्मनिर्भर भारत।’’


Download Android App
Download iOS App



