आज हम आपको बताने जा रहे है एक ऐसी अनोखी शादी के बारे में , जहां शादी में निकली दुल्हन की बारात, दूल्हा करता रहा इंतजार ! जी हाँ , वैसे तो आप बहुत शादियों में गए होंगे और वहां जाकर आप दूल्हे की बारात में खूब नाचे भी होंगे आपको बता दे कि दुल्हन को लाने के लिए आमतौर पर आपने दूल्हे को बारात लेकर उसके घर जाते देखा और सुना होगा, लेकिन पटना के मनेर में एक दुल्हन एक रथ (बग्घी) पर सवार होकर बारातियों के साथ अपने दूल्हे को लेने उसके द्वार पहुंची।

बारात में सभी लोग गुलाबी रंग की पगड़ी पहने गाजे-बाजे के साथ नृत्य करते और झूमते नजर आए। आम शादियों से अलग शुक्रवार की रात्रि में हुए इस विवाह में न दहेज का झंझट था न परंपरा की बेड़ी।
मनेर टोला के निवासी नौसेना अधिकारी विनोद कुमार राय की पुत्री स्नेहा की सगाई कुछ दिन पूर्व मधुबनी के जयनगर के रहने वाले अनिल कुमार यादव के साथ हुई थी। अनिल भी नौसेना में ही लेफ्टिनेंट कमांडर हैं। सगाई के समय ही तय हुआ था कि लड़की ही बारात लेकर दूल्हे के घर जाएगी।
अनिल अपने परिवार के साथ दानापुर स्थित एक गेस्टहाउस में आकर ठहरे थे। स्नेहा शुक्रवार की शाम अपनी बहनों के साथ बग्घी पर सवार होकर बारात के साथ दानापुर गेस्ट हाउस पहुंची। दुल्हन के गांव की महिलाएं और पुरुष बराती बने थे। वर पक्ष ने बारात का स्वागत सत्कार किया।

परंपरा को तोड़ते हुए दुल्हन जब अपनी बरात लेकर निकली, तो पूरे परिवार व सगे- संबंधी गुलाबी- गुलाबी रंग की पगड़ी बांधे हुए थे। बरात को देखने के लिए आसपास के लोग भी जमा हो गये। स्नेहा के पिता विनोद कुमार ने बताया कि लड़के वालों ने किसी प्रकार की दहेज की मांग नहीं की।
स्नेहा के लिए जिस दूल्हे की तलाश हुई थी वह मूलतः मधुबनी के रहने वाले हैं मधुबनी के जयनगर निवासी अनिल कुमार यादव भारतीय नौसेना में कार्यरत हैं और वहीं पर उनकी जान पहचान स्नेहा के पिता विनोद राय से हुई थी। परिवार के लोगों ने बताया कि दोनों परिवारों की सहमति से ही यह अनूठी शादी तय हुई थी।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App







