मुंबई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को पूरा विश्व सराह रहा है। उन्होंने घायल अवस्था में सूझबूझ से 174 यात्रियों की जान बचाई। इसी बीच, आईएएनएस ने उनके पड़ोसियों से बातचीत की है।
कैप्टन स्मित मच्छार के पड़ोसी प्रतीक ने आईएएनएस से बताया, “हम उन्हें बचपन से जानते हैं। पिछले 10 सालों में हमारा ज्यादा संपर्क नहीं रहा है, लेकिन वे अब भी हमारे अच्छे दोस्त हैं। हम उनको शुभकामनाएं देते हैं और उनके सुरक्षित लौटने की कामना करते हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “हमें गर्व है कि हमारी ही बिल्डिंग में रहने वाले और यहीं पले-बढ़े एक व्यक्ति ने इतने नेक काम में योगदान दिया है। उस समय अपनी सूझ-बूझ और समझदारी से उन्होंने 174 लोगों की जान बचाई।”
फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार की एक महिला पड़ोसी ने कहा, “वह सच में एक बहादुर अधिकारी हैं। उन्हें सलाम। उम्मीद है कि वह सुरक्षित और ठीक होंगे। वह बहुत अच्छे और विनम्र इंसान हैं। सच कहूं तो, उन्हें बहुत-बहुत हिम्मत मिले।”
कैप्टन स्मित मच्छार के एक अन्य पड़ोसी ने कहा, “आज सुबह पेपर पढ़ने से जानकारी हुई। उन्होंने अच्छा काम किया। भगवान से प्रार्थना है कि जल्द ही वह स्वस्थ हों।”
एक अन्य पड़ोसी ने कहा, “स्मित मच्छार ने जिस तरह का काम किया है, हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। वे जल्द स्वस्थ होकर आएं, हम लोग उनका भव्य स्वागत करने वाले हैं। वे बहुत शांत स्वभाव के हैं और सबकी मदद करने वाले हैं।”
एक और पड़ोसी ने कहा, “उनकी बहादुरी को बयां नहीं किया जा सकता। वे बहुत बहादुर हैं, पूरी बिल्डिंग को उन पर गर्व है।”
बिल्डिंग के एक निवासी ने बताया, “यह पूरी सोसाइटी के लिए गर्व का पल है। विश्व के कई नेताओं ने उनकी बहादुरी की तारीफ की है। हमें गर्व है कि वे हम लोगों में से एक हैं। उनके परिवार के लोगों से बातचीत हुई थी। परिवार के लोग दुबई रवाना हो गए हैं।”
–आईएएनएस
एसडी/एबीएम
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App



