‘अविवाहित पुरुष डरने लगे हैं…’, राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बोले बागेश्वर बाबा

Summary :

राजा रघुवंशी हत्याकांड पर बोले बागेश्वर बाबा

कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में कथा के दौरान इस मामले का जिक्र करते हुए कहा, ‘भारत में अब पत्नियों का एक नया ट्रेंड चल रहा है. एक से एक खतरनाक ‘नीले ड्रम’ वाली देवियां सामने आ रही हैं.’

Bageshwar Baba News: देश से हाल ही में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक नई नवेली दुल्हन पर अपने ही पति की हत्या का आरोप लगा है. यह मामला सोनम और राजा रघुवंशी से जुड़ा है, जिनकी शादी 11 मई को हुई थी. शादी के बाद दोनों मेघालय हनीमून पर गए थे.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआत में दोनों की गुमशुदगी ने सबको चौंका दिया था. पर जब सच्चाई सामने आई, तो हर कोई हैरान रह गया. जांच के बाद पता चला कि राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई है और इस खौफनाक वारदात के पीछे खुद उसकी पत्नी सोनम का हाथ है. वहीं इस घटना पर बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भी बयान सामने आया है.

बागेश्वर बाबा का वायरल हुआ बयान

बागेश्वर धाम के कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में कथा के दौरान इस मामले का जिक्र करते हुए कहा, ‘भारत में अब पत्नियों का एक नया ट्रेंड चल रहा है. एक से एक खतरनाक ‘नीले ड्रम’ वाली देवियां सामने आ रही हैं.’

‘डरने लगे हैं अविवाहित पुरुष’

बाबा ने आगे कहा, ‘पहले लगता था अरेंज मैरिज ठीक है, फिर लगा लव मैरिज बेहतर है, लेकिन अब तो दोनों से डर लगने लगा है. जब से यह राजा और सोनम वाला मामला सुना है, तब से शादी का नाम ही डराने लगा है.’ इस मामले ने समाज में रिश्तों पर भरोसे को झकझोर कर रख दिया है. सवाल उठने लगे हैं कि जब कोई पत्नी अपने ही पति के जीवन से इस तरह खेल सकती है, तो आखिर रिश्तों की सच्चाई क्या है?

प्रेम संबंध बना हत्या की वजह

जांच अधिकारियों का कहना है कि सोनम का किसी और युवक, राज कुशवाहा, से प्रेम संबंध था. उसी प्रेमी के साथ मिलकर सोनम ने पति राजा की हत्या की साजिश रची और मेघालय की ट्रिप को इस हत्या के लिए चुना. हत्या के बाद सोनम ने खुद को गायब दिखाकर अपने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके.

Bageshwar Baba Newsराजा- सोनम रघुवंशी केस के खुल गए सारे राज, इस वायरल फोटो ने सुलझा दी गुत्थी

ऐसे हुआ पर्दाफाश

कई दिनों तक सोनम फरार रही, लेकिन आखिरकार 9 जून को उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने जब पूछताछ की, तो उसने सारा राज उगल दिया. इस चौंकाने वाले खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर गुस्से और हैरानी की लहर दौड़ गई. लोग सोनम को सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं.

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।