Raja Raghuvanshi murder: कोर्ट ने सोनम समेत 5 आरोपियों को आठ दिन की रिमांड पर भेजा

Summary :

कोर्ट ने सोनम समेत 5 आरोपियों को आठ दिन की रिमांड पर भेजा

इंदौर के फेमस राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने राजा मर्डर केस में मंगलवार को सोनम और राज समेत 5 आरोपियों गिरफ्तार किया था. इस दौरान इन्हें शिलॉन्ग लाया गया है. वहीं सभी आरोपियों को आज (11 जून) कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस ने अदालत से इनकी रिमांड मांगी. जिसके बाद कोर्ट ने सोनम समेत सभी 5 आरोपियों को 8 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज देने का आदेश दिया है .

लक्ष्मण सिंह पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

SP आशीष का बयान

इस मामले में ईस्ट खासी हिल्स के एडिशनल SP आशीष ने कहा कि संदिग्धों को कोर्ट में भेजने के लिए कागजी कार्रवाई की जा रही है. इसलिए हमें उनसे पूछताछ करने का समय नहीं मिला. इस बात की प्रबल संभावना है कि वह (सोनम रघुवंशी) इसमें शामिल हैं. लेकिन अभी इसकी पुष्टि करना मुश्किल है क्योंकि जांच लंबित है. हम शुरुआती चरण में हैं, जैसे ही हमें नई जानकारी मिलेगी, हम उसे साझा करेंगे. अभी जो भी जानकारी (सार्वजनिक डोमेन में है) वह ठोस नहीं है.

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।