UP निकाय चुनाव 2017 : बाराबंकी में पुलिस ने पोलिंग एजेंटो पर बरसाई लाठियाँ , तोड़ी कुर्सियां

Summary :

NULL

यू पी निकाय चुनाव का बुधवार को अंतिम चरण था। राज्य के कुल 26 जिलों में वोटिंग हुई। वही ,यू पी के बाराबंकी में शहर कोतवाली के पीर बटावन के वार्ड 26 में पुलिस द्वारा पोलिंग एजेंट और मतदाताओं को पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यहां मतदाताओं पर लाठियां भांजी और कई कुर्सियों को भी तोड़ दिया।

बता दें कि आज से ही सुबह पोलिंग एजेंट अपनी कुर्सियां लगाए बैठे थे तभी पुलिस बल ने उनको बिना चेतावनी दिए दौड़ा-दौड़ा कर पीट दिया। जिसके बाद से मतदाताओं में आक्रोश है। पोलिंग एजेंटों का कहना है कि हम पोलिंग बूथ से निश्चित दूरी पर बैठे थे। पुलिस ने बिना किसी पूछताछ या बात के लाठी चलाना शुरू कर दिया।

वहीं पुलिस का कहना है कि उन्होंने वटावन ईस्ट में ईदगाह के पास वॉर्ड 26 में एजेंट्स को कुर्सियां बूथ से दूर हटाकर डालने को कहा। इस पर एजेंट्स राजी नहीं हुए। जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। सुबह लगभग आठ बजे हुए इस बावल के बाद आस पास इलाके में लगभग 2 घंटे बाद स्थितियां सामान्य हो सकीं।

पुलिस के लाठीचार्ज की सूचना आस पास इलाकों में फैलने के बाद कई लोग उस बूथ पर वोट डालने नहीं पहुंचे। बाराबंकी एसडीएम ने चेकिंग के दौरान हैदरगढ़ में पोलिंग एजेंट के पास से फोन बरामद किया। जिसे जब्त कर लिया गया है। एसडीएम ने जांच में सुबेहा से 1 और हैदरगढ़ नगर पंचायत से 2 मोबाइल बरामद किए हें।

इसके अलावा एसडीएम ने टिकैनगर नगर पंचायत में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 10 लोगों के पास बूथ के बाहर बैलेट पेपर का नमूना मिला। वहीं चेकिंग के दौरान दो लोगों के पास से मोबाइल बरामद हुआ है।

वहीं जिलों से भी मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले सामने आ रहे हैं ।जानकारी के मुताबिक लखीमपुर खीरी में जहां मृतकों के नाम वोटिंग लिस्ट में हैं तो वहीं कई लोगों के नाम लिस्ट से गायब हैं। इतना ही नहीं कई लोगों के मतदान केंद्र भी बदल दिए गए हैं।

जौनपुर में एसपी सरकार में कद्दावर मंत्री रहे पारसनाथ यादव समेत उनके पूरे परिवार का नाम वोटर लिस्ट से गायब है। जिसकी वजह से वे वोट नहीं डाल सके।

बागपत से कुछ गड़बड़ियों की खबर सामने आई । तो सहारनपुर के नानौता नगर पंचायत क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी वोट डालते तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। वहीं अब जौनपुर के दो वार्डों में करीब 500 लोगों के नाम गायब होने के बाद लोगों ने प्रदर्शन किया। मतदाता सूची में नाम न होने के बाद सरस्वती कॉलेज के बूथ 151 पर लोगों ने प्रदर्शन किया।

बागपत के बडौत कोटली क्षेत्र के कई मतदान केन्द्रों के बाहर कुछ असामाजिक तत्वों ने चुनाव सामग्री फेंकी। आरएलडी प्रत्याशी अश्वनी तोमर के पोस्टर को कुछ बाइक सवार फेंक कर फरार हो गए।

Desk Team