UP: गोंडा में बड़ा रेल हादसा, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 10 डिब्बे हुए बेपटरी

Summary :

Gonda Train Derail:  उत्तर प्रदेश के गोंडा में गुरुवार को बड़ा ट्रेन हादसा हुआ। इस हादसे में प्राथमिक जानकारी के अनुसार डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे बेपटरी हो गए। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को हादसा स्थल पर पहुंचने के निर्देश जारी कर दिए हैं। Highlights:  उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में घटा बड़ा ट्रेन हादसा  इस हादसे में डिब्रूगढ़ के तकरीबन 10 डिब्बे हुए बेपटरी   इस हादसे में दो मौत की हुई पुष्टि  इस हादसे के तुरंत बाद ही उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रेल हादसे का संज्ञान लेते हुए और अधिकारियों को हादसा स्थल…

gonda train Accident

Gonda Train Derail:  उत्तर प्रदेश के गोंडा में गुरुवार को बड़ा ट्रेन हादसा हुआ। इस हादसे में प्राथमिक जानकारी के अनुसार डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे बेपटरी हो गए। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को हादसा स्थल पर पहुंचने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

Highlights: 

  • उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में घटा बड़ा ट्रेन हादसा 
  • इस हादसे में डिब्रूगढ़ के तकरीबन 10 डिब्बे हुए बेपटरी  
  • इस हादसे में दो मौत की हुई पुष्टि 

इस हादसे के तुरंत बाद ही उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रेल हादसे का संज्ञान लेते हुए और अधिकारियों को हादसा स्थल पर पहुंचने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इस बीच रेलवे के आला अफसर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक 10 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। गोंडा के नजदीक एक्सप्रेस डिरेल हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रेन नंबर 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे गोंडा में पलट गए हैं। जानकारी हो कि यह ट्रेन असम से चंडीगढ़ के रूट पर जा रहा था।

4 लोगों की मौत, तकरीबन 20 लोग घायल हैं

गोंडा-झिलाही के बीच पिकौरा के पास ये हादसा हुआ है। रीलीफ आयुक्त जी.एस. नवीन गोंडा रेल हादसे में दो लोगों की मौत, 20 घायल होने की खबर है। प्रशासन ने रेस्क्यू टीम गोंडा से रवाना किया है। बता दें कि झिलाही रेलवे स्टेशन से कुछ दूर पर ये हादसा हुआ।

Gonda: Chandigarh Dibrugarh Express Train Accident In Gonda Uttar Pradesh  13 Coaches Derailed News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live - Gonda  Train Accident Video:चंडीगढ़ एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी

क्या रही दुर्घटना की मुख्य वजह ?

हालंकी, इस दुर्घटना की मुख्य वजह का अभी खुलासा नहीं हो पाया कि यह घटना कहीं किसी साजिश का हिस्सा या किसी लापरवाही का ऐंगल शामिल तो नहीं ? यह सभी अंदेशा पर विराम तभी लग पाएगा जब इसकी जांच पूरी हो जाएगी। हालांकि इस हादसे के दौरान ट्रेन में सवार यात्रियों ने बताया की ट्रेन काफी धीमी गति से आगे बढ़ रही थी। यही वजह रही की इतनी बोगी के डीरेल हो जाने के बावजूद भी काफी कम हताहत हुई है।

घटना के लिए नंबर किया गया जारी

प्रशासन के अनुसार फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है। करीब 40 सदस्यीय मेडिकल टीम और 15 एम्बुलेंस मौके पर मौजूद हैं।
उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में हेल्पलाइन नम्बर 8957400965 और 8957409292 जारी किये गये हैं।

कई ट्रेनों का बदला गया रूट

उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। हादसे के कारण सम्बन्धित रेल खंड पर कटिहार—अमृतसर एक्सप्रेस और गुवाहाटी—श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर दूसरे रास्ते से चलायी जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News