Bharat Jodo Nyay Yatra लेकर उन्नाव पहुंचे Rahul Gandhi, 12 स्थानों पर हुआ जोरदार स्वागत

Summary :

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर राहुल गांधी बुधवार को उन्नाव पहुंच चुके हैं। इस दौरान यात्रा का 12 स्थानों पर स्वागत किया गया है। बता दें राहुल गांधी शास्त्री प्रतिमा से गांधीनगर तक खुली जीप में जाएंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरती बाजपेयी ने बताया कि पार्टी के नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने बुधवार सुबह लखनऊ के बनी से उन्नाव जिले की सीमा में प्रवेश किया। भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर उन्नाव पहुंचे राहुल गांधी यात्रा का 12 स्थानों पर हुआ जोरदार स्वागत राहुल गांधी शास्त्री प्रतिमा से गांधीनगर तक खुली जीप में जाएंगे Rahul…

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर राहुल गांधी बुधवार को उन्नाव पहुंच चुके हैं। इस दौरान यात्रा का 12 स्थानों पर स्वागत किया गया है। बता दें राहुल गांधी शास्त्री प्रतिमा से गांधीनगर तक खुली जीप में जाएंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरती बाजपेयी ने बताया कि पार्टी के नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने बुधवार सुबह लखनऊ के बनी से उन्नाव जिले की सीमा में प्रवेश किया।

  • भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर उन्नाव पहुंचे राहुल गांधी
  • यात्रा का 12 स्थानों पर हुआ जोरदार स्वागत
  • राहुल गांधी शास्त्री प्रतिमा से गांधीनगर तक खुली जीप में जाएंगे

Rahul Gandhi ने शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

आपको बता दें यात्रा बाईपास से शहर के अंदर होते हुए सुबह 9:45 बजे शास्त्री प्रतिमा पहुंची। यहां पर राहुल गांधी ने शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बता दें कि बाद खुली जीप में सवार होकर बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा होते हुए गांधी तिराहा पहुंचेंगे। फिर आगे की यात्रा बस में करते हुए शेखपुर नहर चौराहा, सिंगरोसी तिराहा, मरहला चौराहा व गंगाघाट कोतवाली के पास पहुंचेंगे।यात्रा के दौरान बिजली आपूर्ति बंद नहीं रहेगी लेकिन इस दौरान बिजली विभाग की टीम साथ में रहेगी। एक्सईएन हेमेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रा के दौरान बिजली बंद नहीं की जाएगी। यात्रा के साथ विभाग के अभियंताओं की टीम साथ चलती रहेगी।

गनेशी माली के घर पर खाट पर बैठ दोपहर का भोजन किया

दरअसल, वर्ष 2016 में राहुल गांधी ने चुनाव से पहले पार्टी का ग्राफ बढ़ाने के लिए किसान यात्रा पर निकले थे। यात्रा के दौरान उन्होंने जगह-जगह खाट वार्ता भी की थी। तब वह 22 सितंबर को उन्नाव पहुंचे थे। अचलगंज के पचोड्डा गांव में रहने वाले गनेशी माली के घर पर खाट पर बैठ दोपहर का भोजन किया था।वर्ष 2009 में कांग्रेस के टिकट पर उन्नाव से लोकसभा का चुनाव जीतने वाली अन्नू टंडन ने वर्ष 2014 और 2019 में भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन सफलता नहीं मिली। नवंबर 2020 में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team