समाजवादी पार्टी के सरंक्षक तथा पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से मोर्चा लेने के बाद अखिलेश यादव के सीएम के कार्यकाल में कालीदास मार्ग पर बैठकर काम करने के कारण चर्चा में आए आइपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर का आज तबादला किया गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज पांच आइपीएस अफसरों का तबादला किया है। इनके साथ ही तीन एएसपी का भी कार्यक्षेत्र बदला गया है।
दीपेश जुनेजा को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग लखनऊ की अपर पुलिस महानिदेशक तनुजा श्रीवास्तव को अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ बनाया गया है।
अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ में तैनात वितुल कुमार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। जकी अहमद को अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ से अपर पुलिस महानिदेशक एटीसी सीतापुर की कमान सौंपी गई है।
आईपीएस अमिताभ ठाकुर को पुलिस महानिरीक्षक रूल्स एवं मैनुअल उत्तर प्रदेश लखनऊ से पुलिस महानिरीक्षक संयुक्त निदेशक नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



