सोशल मीडिया का बढ़ता प्रभाव अब लोकसभा चुनाव 2024 पर भी देखने को मिल रहा है। हर तरफ डीप फेक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जा रहा है। खबर उत्तर प्रदेश से है जहां, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के डीप फेक वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में करवाई की गई है। इस करवाई में एक सख्स को गिरफ्तार किया गया है।
दरसल, डीप फेक वीडियो शेयर करने को लेकर उत्तर उत्तर प्रदेश STF ने एक शख्स को नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ साइबर क्राइम थाना सेक्टर 36 में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी का नाम श्याम गुप्ता है। बतया जा रहा है कि आरोपी, रेहड़ी-पटरी संचालक वेलफेयर एसोसिएशन का उत्तरप्रदेश अध्यक्ष है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी श्याम गुप्ता ने एक मई को सुबह 9.34 बजे सोशल मीडिया साइट एक्स के आईडी से एक डीप फेक वीडियो अपलोड किया गया था। इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आ गए मैदान में. वहीं, इस मामले पर लखनऊ से अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अमिताभ एस ने कहा कि मुख्यमंत्री का AI जेनरेटेडडीप फेक वीडियो सोशल मीडिया साइट पर अपलोड कर वायरल किया जा रहा था। इसको लेकर थाना साइबर क्राइम गौतमबुद्ध नगर में मुकदमा दर्ज किया गया था। STF द्वारा मामले की जांच की जा रही थी। इस मामले में बरौला नोएडा के रहने वाले आरोपी श्याम गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।
इस मामले को लेकर साइबर क्राइम थाने में कई धाराओं के अन्तर्गत FIR किया गया है।
इनमें शामिल धाराएं हैं –
- आईपीसी की धारा-468 (इलेक्ट्रॉनिक रिकार्ड का उपयोग धोखाधड़ी के प्रयोजन के लिए),
- आईपीसी की धारा-505 (2) (वर्गों के बीच शत्रुता, घृणा या द्वेष पैदा करने या बढ़ावा देने वाले बयान),
- सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम की धारा-66 (इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक, उत्तेजक या भा भावनाएं भड़काने वाली सामग्री डालना)
इन्ही धाराओं के तहत आरोपी श्याम गुप्ता पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद आज नोएडा STF ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


Download Android App
Download iOS App



