उत्तर-प्रदेश में जहां योगी सरकार ने बदमाशों को ख़त्म करने के लिए एनकाउंटर अभियान चलाया हुआ है। इस बीच भी बेखौफ बदमाशों ने बीजेपी के पार्षद पवन केसरी सूबे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। गोली लगने से पवन का साथी आरिफ और फूलपुर कस्बे की उर्मिला भी जख्मी हुई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से नाराज समर्थकों ने अस्पताल में जमकर हंगामा भी किया।
फूलपुर क्षेत्र में हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई। कस्बे में व्याप्त तनाव को देखते हुए पुलिस व पीएसी तैनात की गई है। फूलपुर नगर पंचायत क्षेत्र में लोचनगंज निवासी पवन केसरी (35) पुत्र राधेश्याम, लोचनगंज से बीजेपी के सभासद थे। उन्हें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और काबीना मंत्री नंद गोपाल नंदी का नजदीकी माना जाता था। पूर्व में वह भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मंत्री भी रह चुके थे। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात करीब 9.45 बजे, पवन अपने साथी आरिफ के साथ शेखपुर तकिया गांव से अपने घर जा रहे थे।
स्कूटी आरिफ चला रहा था।इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े तो हमलावर भाग निकले। आनन-फानन पवन को पहले एक निजी अस्पताल और वहां से स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया। स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में डॉक्टरों ने सभासद को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही कुछ देर में पुलिस के तमाम अधिकारी, बीजेपी नेता व दर्जनों समर्थक भी अस्पताल पहुंच गए।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



