Uttarakhand Board Result 2024 : इस तारीख को जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Summary :

Uttarakhand Board Result 2024 : उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। बता दें कि UBSE की ओर से इस साल 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से 13 मार्च एवं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 27 फरवरी से 16 मार्च 2024 तक किया गया था। वही बोर्ड परीक्षाओं में इस साल 2 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने भाग लिया। Highlights 30 अप्रैल को जारी होगा रिजल्ट सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर होगा प्रेस कॉन्फ्रेंस वेबसाइट एवं एसएमएस के माध्यम से चेक…

Uttarakhand Board Result 2024 : उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। बता दें कि UBSE की ओर से इस साल 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से 13 मार्च एवं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 27 फरवरी से 16 मार्च 2024 तक किया गया था। वही बोर्ड परीक्षाओं में इस साल 2 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने भाग लिया।

Highlights

  • 30 अप्रैल को जारी होगा रिजल्ट
  • सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर होगा प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • वेबसाइट एवं एसएमएस के माध्यम से चेक करें रिजल्ट
  • 2 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने लिया था भाग

कब जारी होगा रिजल्ट

Uttarakhand Board Result 2024
Uttarakhand Board Result 2024

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् (Uttarakhand Board Result 2024) की ओर से दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट 30 अप्रैल 2024 को सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर घोषित कर दिया जाएगा। रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभापति महावीर सिंह बिष्ट द्वारा घोषित किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा होते ही लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा।

इन तारिख को हुए थे बोर्ड एग्जाम

Uttarakhand Board Result 2024
Uttarakhand Board Result 2024

उत्तराखंड बोर्ड की ओर से इस सत्र (Uttarakhand Board Result 2024) में 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से 13 मार्च 2024 तक करवाया गया था। वहीं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से 16 मार्च 2024 तक संपन्न करवाई गई थीं।

ऐसे करें रिजल्ट डाउनलोड

Uttarakhand Board Result 2024
Uttarakhand Board Result 2024

सबसे पहले उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाए।

इसके बाद अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) चुने।

उसके बाद जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना है उस पर क्लिक करें।

अब अपना रोल नंबर दर्ज करें।

इसके बाद मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

 

नोट : प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा होते ही लिंक UBSE की ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर एक्टिव हो जायेगा।

SMS से ऐसे चेक करें रिजल्ट

Uttarakhand Board Result 2024
Uttarakhand Board Result 2024

अगर आपको वेबसाइट के माध्यम से रिजल्ट (Uttarakhand Board Result 2024) चेक करने में किसी प्रकार की समस्या हो तो आप एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट कर सकते है। इसके लिए आपको निर्धारित नंबर पर डिटेल भेजनी होगी और बोर्ड की ओर से कुछ देर बाद रिजल्ट भेज दिया जाएगा।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News