Bihar News: गोपालगंज से सुपौल जा रही सुरक्षा बलों की तीन बसें दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। हादसे में एक बस के ड्राइवर और दो कांस्टेबल की मौत हो गयी। वहीं 12 से ज्यादा जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा मोड़ के पास एनएच-27 के पास की है।
Highlights
- गोपालगंज में एक सड़क दुर्घटना
- चुनाव ड्यूटी पर जा रहे सुरक्षाकर्मियों की मौत
- सुरक्षा बलों की बस को ट्रक ने मारी टक्कर
सड़क हादसे में दो पुलिसकर्मियों की मौत
बिहार के गोपालगंज में एक सड़क दुर्घटना में कम से कम दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक घायल हो गए, जब एक कंटेनर ट्रक ने तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए गोपालगंज से सुपौल चुनाव ड्यूटी के लिए जा रही सुरक्षा बस को टक्कर मार दी।
दो बसों के बीच फंसे जवान
इस दुखद घटना के समय कुल 242 पुलिसकर्मी तीन बसों में सवार होकर सुपौल जा रहे थे। मृतक पुलिसकर्मियों की पहचान पूर्णिया के एसआई अशोक कुमार उमराव और बेतिया जिले के पवन महतो के रूप में हुई है। गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा, “वे चुनाव कराने जा रहे थे। वे हाईवे के पास एक होटल में खाना खाने के लिए रुके थे, तभी पीछे से एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। दो पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई और 10 से 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए। वे चुनाव कराने के लिए सुपौल जा रहे थे।”
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
घायलों को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना के बाद एनएच 27 पर कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। यातायात बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान कराने के लिए सुपौल जा रही तीन बसों को सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा बाजार के पास पीछे से एक कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिसमें दो पुलिसकर्मी पूर्णिया निवासी एसआई अशोक कुमार उमराव और बेतिया निवासी पवन महतो की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कंटेनर को जब्त कर लिया गया है।


Download Android App
Download iOS App





