UP में इस हफ्ते मौसम बदलेगा मिजाज, दो दिन बाद आंधी का अलर्ट

Summary :

Uttar Pradesh: इस सप्ताह यूपी में मौसम करवट लेने जा रहा है। एक दो दिन लू के बाद तेज आंधी का दौर शुरू होगा। हल्की बारिश और बिजली भी गिर सकती है। Highlights इस सप्ताह करवट लेगा मौसम गर्मी से मिल सकती है राहत बिजली गिरने की भी चेतावनी मौसम में मिल सकती है राहत अप्रैल का महीना खत्म होने वाला है। साथ ही तापमान के भी तीखे तो कभी नरम तेवर दिखाई दे रहे हैं। बता दें शनिवार को आसमान में बादल छाए हुए थे, जिससे कुछ राहत के बाद रविवार को फिर धूप की तल्खी ने बेहाल किया।…

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: इस सप्ताह यूपी में मौसम करवट लेने जा रहा है। एक दो दिन लू के बाद तेज आंधी का दौर शुरू होगा। हल्की बारिश और बिजली भी गिर सकती है।

Highlights

  • इस सप्ताह करवट लेगा मौसम
  • गर्मी से मिल सकती है राहत
  • बिजली गिरने की भी चेतावनी

मौसम में मिल सकती है राहत

अप्रैल का महीना खत्म होने वाला है। साथ ही तापमान के भी तीखे तो कभी नरम तेवर दिखाई दे रहे हैं। बता दें शनिवार को आसमान में बादल छाए हुए थे, जिससे कुछ राहत के बाद रविवार को फिर धूप की तल्खी ने बेहाल किया। प्रदेश में दिन का पारा सामान्य से 2.7 डिग्री तक अधिक बना हुआ है। न्यूनतम पारा भी सामान्य से 3 डिग्री तक अधिक दर्ज हो रहा है। अगले दो दिन के लिए मौसम विभाग ने भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है, दो दिन बाद फिर से कुछ राहत मिल सकती है।

बीते दिन इतना रहा तापमान

रविवार को अयोध्या 43 डिग्री तापमान के साथ सर्वाधिक गर्म रहा। प्रयागराज में पारा 42.6 डिग्री, वाराणसी में 42.3, बस्ती में 42 डिग्री रहा। गोरखपुर में 41.2, बलिया-बहराइच में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 40 पार रहा। वहीं न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर में 18.6 डिग्री रहा, जबकि अन्य इलाकों में 21.2 से 28 डिग्री के बीच रहा। बलिया और गोरखपुर में सर्वाधिक गर्म रात रही। यहां पर पारा 28 डिग्री और 27.9 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिक द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, अगले दो दिन मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। लू चलने के आसार बने हुए हैं, जबकि रातें भी सर्वाधिक गर्म हो सकती हैं।

यहां लू के आसार

सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, कानपुर देहात, कानपुर नगर, अंबेडगरनगर व आसपास इलाकों में लू के आसार हैं।

यहां बिजली गिरने की चेतावनी

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, व आसपास के इलाकों में बिजली गरजने, चमकने व गिरने की चेतावनी मौसम विभाग दे रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan