Vadodara Bus Truck Accident: गुजरात के वडोदरा में आज बुधवार सुबह-सुबह कोटांबी स्टेडियम के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक स्लीपर बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और 31 लोग घायल हो गए। मरने वालों में नौ साल का एक बच्चा भी शामिल है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बालाजी ट्रैवल्स की यह लग्ज़री बस राजस्थान के बांसवाड़ा से सूरत जा रही थी। वडोदरा में कोटांबी स्टेडियम के पास बस बेकाबू होकर खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
Vadodara News: कैसे हुई ये घटना?

बता दें कि टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही SDRF, NDRF और वड़ोदरा फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। बचाव कार्य के बाद, सभी घायलों को इलाज के लिए SSG (सयाजी) अस्पताल भेजा गया। इस दुर्घटना के कारण भारी ट्रैफिक जाम लग गया और पुलिस व प्रशासनिक टीमों ने सड़क को खाली कराने के लिए लगातार काम किया।
मौके पर मची चीख-पुकार
टक्कर के बाद बस के अंदर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी। इस टक्कर में 31 यात्री घायल हुए, जिनमें से कई को गंभीर चोटें आईं। जोरदार आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में मदद की। घायलों को तुरंत वड़ोदरा के सयाजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ अभी उनका इलाज चल रहा है।


Download Android App
Download iOS App




