Fifa World Cup 2026: Iran की टीम को झेलनी पड़ रही है परेशानी, देश से निकाले जाने की बात पर भड़क उठे कोच

Summary :

Iran Football Team Controversy: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ईरान की नेशनल फुटबॉल टीम को सिर्फ अपने कॉम्पटीटर्स से ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर कई एडमिनिस्ट्रेटिव और यात्रा से जुड़ी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मैच खेलने के बाद टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों ने अपनी परेशानियों को पब्लिकली तौर पर शेयर किया। Iran Football Team: ट्रेवलिंग को लेकर क्यों हुई परेशानी? लॉस एंजिल्स के सोफी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ईरान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो बार पिछड़ने के बावजूद मैच 2-2 से ड्रॉ कराया। हालांकि मैच के बाद चर्चा…

Iran Football Team Controversy: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ईरान की नेशनल फुटबॉल टीम को सिर्फ अपने कॉम्पटीटर्स से ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर कई एडमिनिस्ट्रेटिव और यात्रा से जुड़ी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मैच खेलने के बाद टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों ने अपनी परेशानियों को पब्लिकली तौर पर शेयर किया।

Iran Football Team: ट्रेवलिंग को लेकर क्यों हुई परेशानी?

Iran Football Team Controversy
Iran Football Team Controversy (Source: Social Media)

लॉस एंजिल्स के सोफी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ईरान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो बार पिछड़ने के बावजूद मैच 2-2 से ड्रॉ कराया। हालांकि मैच के बाद चर्चा टीम के खेल से ज्यादा उनकी यात्रा और रहने की व्यवस्था को लेकर होने लगी। ईरान के मुख्य कोच अमीर घालेनोई ने बताया कि उनकी टीम को अमेरिका में स्थायी रूप से ठहरने की अनुमति नहीं मिली है। इसी कारण खिलाड़ियों और स्टाफ को मेक्सिको के तिजुआना शहर में अपना बेस कैंप बनाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि हर मैच के लिए टीम को अमेरिका आना पड़ता है और मुकाबला खत्म होते ही वापस मेक्सिको लौटना पड़ता है।

Iran Football Team Coach: कोच क्यों हैं नाराज़?

Iran Football Team Controversy
Iran Football Team Controversy (Source: Social Media)

कोच के अनुसार लगातार ट्रेवल करने से खिलाड़ियों की रिकवरी, फिटनेस और मैच की तैयारी प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि टीम ने टूर्नामेंट के दौरान मैदान पर बिताए समय से ज्यादा समय सफर में गुजारा है। टीम के कप्तान मेहदी तारेमी ने भी इन सिचुएशन्स पर चिंता जताई। उन्होंने इन मुद्दों पर उम्मीद जताई कि फीफा इस मामले में टीम की मदद करेगा। तारेमी ने यह भी खुलासा किया कि ईरान फुटबॉल फेडरेशन के कुछ अधिकारी और सहयोगी स्टाफ अमेरिका की यात्रा के लिए आवश्यक अनुमति हासिल नहीं कर सके।

Iran Football Team Performance: कैसा रहा ईरान टीम का प्रदर्शन?

Iran Football Team Controversy
Iran Football Team Controversy (Source: Social Media)

मैच के दौरान भी माहौल पूरी तरह सिंपल नहीं रहा। राष्ट्रगान के समय कुछ दर्शकों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिससे शुरुआती पलों में तनाव का माहौल बन गया। हालांकि खेल शुरू होने के बाद दोनों टीमों को दर्शकों का अच्छा सपोर्ट मिला। अगर मुकाबले की बात करें तो ईरान ने अपनी जुझारू क्षमता का शानदार परिचय दिया। विश्व रैंकिंग में टॉप 20 टीमों में शामिल ईरान ने 85वीं रैंकिंग वाली न्यूजीलैंड के खिलाफ हार नहीं मानी और आखिर तक संघर्ष करते हुए महत्वपूर्ण एक प्वाइंट हासिल किया।

Iran Football Team Controversy: क्या खत्म हो पाएंगी ईरान की मुश्किलें?

Iran Football Team Controversy
Iran Football Team Controversy (Source: Social Media)

अब ईरान की टीम अपकमिंग मुकाबलों पर ध्यान केंद्रित कर रही है, लेकिन मैदान के बाहर की चुनौतियां भी उसके लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई हैं। विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में यह मुद्दा आने वाले दिनों में और ज्यादा चर्चा का विषय बन सकता है।

Read More: Fifa 2026: Vozinha के 8 गोल रोकते ही आई फॉलोअर्स की बाढ़, जानें कौन हैं स्पेन जैसी चैंपियन टीम के सारे गोल रोकने वाला ये दिग्गज गोलकीपर?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।