Who Is Vozinha: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में एक ऐसा नाम उभरकर सामने आया है, जिसने गेम के ड्रा होने के बावजूद दुनिया भर के फुटबॉल फैंस का दिल जीत लिया है। यह नाम है काबो वेर्दे के एक्सपीरिएंस्ड गोलकीपर वोज़िन्हा का, जिन्होंने स्पेन जैसी मजबूत टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करके सभी को प्रभावित किया।
पूर्व वर्ल्ड चैंपियन स्पेन ने पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा था। टीम ने 92 प्रतिशत पास सटीकता के साथ खेलते हुए लगातार हमले किए और गोलपोस्ट पर 8 सटीक शॉट लगाए। लेकिन हर बार उनके सामने वोज़िन्हा चट्टान की तरह खड़े दिखाई दिए। 40 साल के गोलकीपर ने 8 में से 7 मौकों पर शानदार बचाव करते हुए स्पेनिश खिलाड़ियों को गोल करने से रोक दिया। इनमें से कई बचाव बेहद कठिन सिचुएशन में आए, जिससे वह अपनी टीम के सबसे बड़े नायक बन गए।
Vozinha Debut Match: एक मैच ने बदल दी जिंदगी

दुनिया की 64वीं रैंकिंग वाली काबो वेर्दे पहली बार फीफा वर्ल्ड कप खेल रही है, लेकिन इस मुकाबले के बाद टीम और खासकर वोज़िन्हा की चर्चा पूरी दुनिया में होने लगी। मैच के दौरान उनके शानदार प्रदर्शन ने सोशल मीडिया पर भी तहलका मचा दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुकाबले के समय एक पॉपुलर स्पोर्ट्स चैनल ने दर्शकों से वोज़िन्हा को सोशल मीडिया पर फॉलो करने की अपील की। इसके बाद उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलोअर्स की बाढ़ आ गई। कुछ ही घंटों में उनके फॉलोअर्स 50 हजार से बढ़कर 15 लाख पहुंच गए, जबकि लगभग 10 घंटे के अंदर यह आंकड़ा 50 लाख के पार निकल गया।
वहीं दिलचस्प बात तो यह है कि काबो वेर्दे की कुल आबादी करीब साढ़े पांच लाख है, जबकि वोज़िन्हा के सोशल मीडिया फॉलोअर्स उनकी आबादी से कई गुना ज्यादा हो चुके हैं।
Who Is Vozinha: कौन हैं वोज़िन्हा?

वोज़िन्हा का असली नाम जोसिमर जोसे एवोरा डायस है। ‘वोज़िन्हा’ पुर्तगाली भाषा का शब्द है, जिसका मतलब होता है “छोटी आवाज़”। यह नाम उन्हें बचपन में उनके दादा-दादी ने प्यार से दिया था और बाद में यही उनकी पहचान बन गया। दिलचस्प बात यह भी है कि उनका पेशेवर फुटबॉल करियर अपेक्षाकृत देर से शुरू हुआ। उन्होंने 25 साल की उम्र में प्रोफेशनल फुटबॉल में कदम रखा और अब तक कई देशों के क्लबों के लिए खेल चुके हैं। अपने करियर में वह काबो वेर्दे, अंगोला, मोल्दोवा, पुर्तगाल, साइप्रस और स्लोवाकिया जैसे देशों की क्लब टीमों का हिस्सा रह चुके हैं।
Vozinha Become Emotional After Match: मैच के बाद छलक पड़े जज़्बात

वोज़िन्हा ने 2012 में काबो वेर्दे की राष्ट्रीय टीम के लिए डेब्यू किया था और अब तक लगभग 90 इंटरनेशनल मुकाबलों में टीम का रिप्रेजेंटेशन कर चुके हैं। स्पेन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद मैच खत्म होते ही वह भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े। उन्होंने बताया कि उनका बचपन दादा-दादी के साथ बीता था, लेकिन आज वे इस खास पल को देखने के लिए मौजूद नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी मां वीजा संबंधी कारणों से स्टेडियम नहीं पहुंच सकीं।
भावुक होते हुए वोज़िन्हा ने कहा, “मैंने पूरी जिंदगी ऐसे ही एक पल के लिए मेहनत की है।” इस एक मुकाबले ने वोज़िन्हा को केवल फुटबॉल का हीरो ही नहीं बनाया, बल्कि दुनिया भर के खेल प्रेमियों के लिए संघर्ष, समर्पण और सपनों को सच करने की प्रेरणा भी बना दिया।
Read More: Vaibhav Sooryavanshi की श्रीलंका टीम से लड़ाई पर भड़क उठे एक्स मैनेजर, दे डाला विवादित बयान


Download Android App
Download iOS App




