वडोदरा: स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Summary :

वडोदरा: नवरचना स्कूल को बम धमकी, पुलिस जांच में व्यस्त

गुजरात के वडोदरा स्थित नवरचना स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्कूल प्रशासन ने ई-मेल प्राप्त होते ही बच्चों को घर भेज दिया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस और बम निरोधक दल ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई बम नहीं मिला है। पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान में जुटी है।

गुजरात के वडोदरा स्थित नवरचना स्कूल को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी स्कूल प्रशासन को ई-मेल के जरिए मिली। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने फौरन बच्चों को घर भेजकर पुलिस को इस बारे में सूचित किया।

पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर यह पता लगाने की कोशिश की कि आखिर बम कहां है, लेकिन अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह ई-मेल किसने और क्यों भेजा है।

स्कूल मैनेजर बीजू कुरियन और डीसीपी पन्ना मोमाया ने इस बारे में पत्रकारों से बातचीत में पूरी जानकारी दी।

स्कूल मैनेजर बीजू कुरियन ने कहा, “हम लोग 7:30 बजे स्कूल आए थे। तब तक बच्चे भी स्कूल आ चुके थे। इस बीच, 6:40 बजे ई-मेल आया था। इसमें स्कूल में बम होने की बात कही गई थी। इसके बाद हम डर गए थे। इसके बाद हमने फौरन सभी बच्चों को घर भेज दिया। हमने पुलिस को भी इस बारे में सूचित किया। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।”

ई-मेल भेजने वाले के संबंध में सवाल किए जाने पर मैनेजर ने कहा, “हमें इस बारे में जानकारी नहीं मिली है। लेकिन पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है कि आखिर यह ई-मेल किसने भेजा है?”

वहीं, डीसीपी पन्ना मोमया ने कहा, “स्कूल को ई-मेल मिला था। ई-मेल में स्कूल में बम होने की बात कही गई थी और साथ में यह भी कहा गया था कि बम दोपहर दो बजे तक फट जाएगा। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने पुलिस को इसके बारे में सूचित किया। सभी बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया। किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। पुलिस अभी यह जांच कर रही है। साथ ही, पुलिस यह पता लगाने की भी कोशिश कर रही है कि यह ई-मेल किसने भेजा है।?

इससे पहले भी 24 जनवरी को गुजरात के वडोदरा में नवरचना स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस संबंध में स्कूल प्रशासन को एक ई-मेल मिला था। इस ई-मेल में स्कूल को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। ई-मेल में दावा किया गया था कि स्कूल के पाइपलाइन में बम रखे हुए हैं।

गुजरात में केजरीवाल को मिड़ी बड़ी खुशखबरी, विसावदार में जीती AAP, कड़ी में खिला कमल

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.