उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक ने याद किया कि 1980 में एक जनसभा में उनकी मौजूदगी में अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि कमल (भाजपा का चुनाव चिह्न) खिलेगा। नाइक उस दौरान पार्टी की मुंबई इकाई के प्रमुख थे।
नाइक ने कहा, “रैली में अटल जी ने कहा था : अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा।” उत्तर प्रदेश के राज्यपाल ने कहा, “उनके ऐसा कहते ही दर्शकों ने नारा लगाया -अगली बारी, अटल बिहारी।”
5 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले पहले गैरकांग्रेसी PM थे अटल बिहारी वाजपेयी
नाइक ने कहा कि भाजपा महाधिवेशन के आयोजकों को कार्यक्रमों में बहुत अधिक लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद नहीं थी।
उन्होंने कहा, “करीब 58,000 से अधिक लोग शामिल हुए। यह आंकड़ा उम्मीद से बहुत अधिक था।” पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी का 93 वर्ष की आयु में आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया।


Download Android App
Download iOS App



