श्री रामजन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य और पूर्व सांसद राम विलास वेदांती ने कहा है कि यदि रामनवमी तक अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण नहीं हुआ तो वह आत्मदाह कर लेंगे।
राम विलास वेदांती ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि भाजपा की 20 राज्यों में सरकारें है। इन सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को एक प्रस्ताव राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री को राममंदिर के समर्थन में सौंपकर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिये।
उन्होंने श्री श्री रविशंकर को आड़ हाथों लेते हुये उनपर देवी देवताओं का पूजन न करने का आरोप लगाया। उन्होंने बाबरी विध्वंस का जिम्मेदार अपने को ठहराते हुये कहा कि आगामी छह दिसम्बर से विहिप, बजरंगदल, आर एस एस को मिलकर एक बार फिर राममंदिर निर्माण के लिये बड़ आंदोलन छेड़ देना चाहिये।
राम विलास वेदांती ने जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर आतंकियों से सम्बन्ध होने का आरोप लगाते हुये कहा कि उनके इशारे पर केंद, सरकार द्वारा मात्र सत्ता के लिये जम्मू कश्मीर में रमजान के दौरान आतंकियों के सफाये के लिये सेना को कार्रवाई के लिये रोका है।
उन्होने प्रदेश के भाजपा विधायकों को मिल रही धमकियों को अफवाह की साजिश करार देते हुये कहा कि योगी राज में सभी विधायक पूर्णतया सुरक्षित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल को बेहतर बताते हुये उन्होने प्रदेश सरकार की जमकर तारीफ की। वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले ही ईंधन के बढ़ती कीमतों पर अंकुश लग जायेगा।
राम विलास वेदांती मेहनौन क्षेत्र में आयोजित श्रीमदभगवत कथा और ज्ञानयज्ञ कार्यक्रम में मुख्य कथावाचक के रूप में भाग लेने आये थे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



