उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने गोविंद वल्लभ पंत की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Summary :

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को पूर्व गृह मंत्री गोविंद वल्लभ पंत की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशहित में किए गए उनके कार्यों को याद किया।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को पूर्व गृह मंत्री गोविंद वल्लभ पंत की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशहित में किए गए उनके कार्यों को याद किया। नायडू ने ट्वीट कर कहा, “आदरणीय स्वतंत्रता सेनानी पंडित गोविंद वल्लभ पंत जी की जयंती के अवसर पर उनकी पुण्य स्मृति को प्रणाम करता हूं।” 
उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा केन्द्रीय गृहमंत्री के रूप में पंत जी ने जमींदारी उन्मूलन, भूमि सुधार तथा हिन्दू कोड के माध्यम से महिला सशक्तिकरण में, समाज उत्थान में महान अविस्मरणीय और अनुकरणीय योगदान किया।” 

आखिर मंदी पर अपनी आंखें कब खोलेगी सरकार : प्रियंका गांधी

Desk Team