अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच में चटग्राम में एकलौता टेस्ट मैच खेला जा रहा था जिसके पांचवे दिन अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश टीम को हरा कर इतिहास रच दिया है। बांग्लादेश को दूसरी पारी में 173 रनों पर अफगानिस्तान ने ढेर कर दिया और इस टेस्ट मैच को 224 रनों से जीत लिया।

कप्तान राशिद खान ने बांग्लादेश के खिलाफ इस इकलौते टेस्ट में 11 विकेट अपने नाम किए हैं। अफगानिस्तान की जीत के हीरो राशिद खान ने पहली पारी में 5 विकेट चटकाए तो वहीं दूसरी पारी में 6 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही पहली पारी में कप्तान राशिद खान ने 51 रन भी बनाए।

बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने पहली पारी में 342 रन बनाए। जिसके जवाब में बांग्लादेश पहली पारी में 205 रन ही बना पाई। हालांकि दूसरी पारी में अफगानिस्तान ने 260 रन बनाए और मैच जीतने के लिए बांग्लादेश को 398 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में 173 रनों बांग्लादेश की पूरी टीम सिमिट गई। बांग्लादेश से पहले अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच जीता था।
A Captain’s performance from @rashidkhan_19 , who lead from the front taking 11 wickets in the match , seals a historic Test victory for Afghanistan beating @BCBtigers by 224 runs in the One-off Test at Chattogram.#AFGvBAN @Farhan_YusEfzai pic.twitter.com/vHIbiTZthe
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) September 9, 2019
इतिहास रचा अफगानिस्तान टीम ने
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने अभी तक सिर्फ तीन ही टेस्ट मैच खेले हैं और उसमें से दो में जीत दर्ज कराई है। टेस्ट क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाली अफगानिस्तान दूसरी टीम बन गई है। इससे पहले यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया टीम ने किया था। इंग्लैंड ने चार मैच खेल कर दो टेस्ट जीते थे तो वहीं भारत ने 30 टेस्ट मैच खेलने के बाद 2 टेस्ट मैच जीते थे।
Afghanistan have registered their second Test win in just their third Test match.
They are the joint quickest team to the landmark, equalling Australia who picked up their second Test victory all the way back in 1879.#BANvAFG pic.twitter.com/ko3BoULhbj
— ICC (@ICC) September 9, 2019
ये रिकॉर्ड बनाए राशिद खान ने
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट जीतने के साथ ही अफगानिस्तान के युवा कप्तान राशिद खान ने भी इतिहास रच दिया है। राशिद खान ने बतौर कप्तान पहला टेस्ट जीता है जिसके बाद वह सबसे युवा कप्तान बन चुके हैं। इसके अलावा क्रिकेट जगत में राशिद खान पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं जिन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में एक अर्धशतक और 10 से ज्यादा विकेट अपने नाम किए हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच में राशिद खान को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला है। मैच जीतने के बाद राशिद खान ने कहा, हमने बांग्लादेश जैसी मजबूत टीम के खिलाफ जीत दर्ज की है। हम टेस्ट फॉर्मेट में नए हैं और ऐसे में जीत का श्रेय कोचिंग स्टाफ हो जाता है। सभी ने योजना के मुताबिक काम किया।

बल्लेबाजों ने पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी की और युवाओं ने अच्छी गेंदबाजी की। बता दें कि मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड राशिद खान ने मोहम्मद नबी को समर्पित किया क्योंकि यह उनके कैरियर का अंतिम टेस्ट मैच था। टेस्ट क्रिकेट से मोहम्मद नबी ने संन्यास ले लिया है।


Download Android App
Download iOS App



