दिग्गज वकील फली एस नरीमन का निधन, PM मोदी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

Summary :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को प्रसिद्ध कानूनविद् फली एस नरीमन (Fali S Nariman) के निधन पर शोक जताया और कहा कि उन्होंने अपना जीवन आम नागरिकों तक न्याय सुनिश्चित करने के लिए समर्पित कर दिया। PM मोदी ने सोशल मीडिया एक पोस्ट में कहा, फली नरीमन उत्कृष्ट विधि विशेषज्ञों और बुद्धिजीवियों में से थे। उन्होंने अपना जीवन आम नागरिकों तक न्याय सुनिश्चित करने के लिए समर्पित कर दिया। मैं उनके निधन से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले। भारत के वकील फली एस नरीमन का हुआ निधन फली एस…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को प्रसिद्ध कानूनविद् फली एस नरीमन (Fali S Nariman) के निधन पर शोक जताया और कहा कि उन्होंने अपना जीवन आम नागरिकों तक न्याय सुनिश्चित करने के लिए समर्पित कर दिया। PM मोदी ने सोशल मीडिया एक पोस्ट में कहा, फली नरीमन उत्कृष्ट विधि विशेषज्ञों और बुद्धिजीवियों में से थे। उन्होंने अपना जीवन आम नागरिकों तक न्याय सुनिश्चित करने के लिए समर्पित कर दिया। मैं उनके निधन से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।

  • भारत के वकील फली एस नरीमन का हुआ निधन
  • फली एस नरीमन की आयु 95 वर्ष थी
  • PM मोदी ने Fali S Nariman के निधन पर शोक जताया
  • राहुल गाँधी ने नरीमन के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की

मल्लिकार्जुन खडगे ने जताया शोक

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रख्यात न्यायविद तथा उच्चतम न्यायालय के मशहूर अधिवक्ता फाली यस नरीमन के निधन पर गहरा सुख व्यक्त करते हुए कहा है कि देश ने एक महान कानून विद को खो दिया है। श्री खडगे ने कहा प्रख्यात न्यायविद्, वरिष्ठ अधिवक्ता और नागरिक स्वतंत्रता के प्रबल समर्थक फली एस नरीमन का निधन कानूनी व्यवस्था के लिए एक बड़ी क्षति है। सिद्धांतों से कभी समझौता किए बिना जीवनभर प्रतिबद्धता तथा दृढ़ता के साथ काम करते रहे पद्म विभूषण नरीमन के परिवार के सदस्यों और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। उनकी आत्मा की शांति की प्रभु से कामना करता हूँ।’

राहुल गाँधी ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त की

राहुल गांधी ने कहा ‘फली नरीमन के परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। उनके निधन से कानूनी समुदाय में गहरी शून्यता पैदा हो गई है। उन्होंने कई ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण मामलों को सुलझाने में न सिर्फ अपना अहम योगदान दिया बल्कि हमारे संविधान की पवित्रता और नागरिक स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए न्यायविदों की नयी पीढ़ियों को भी प्रेरित किया है। न्याय और निष्पक्षता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी।’

अभिषेक मनु सिंघवी ने खेद प्रकट किया

कांग्रेस प्रवक्ता तथा प्रसिद्ध अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने उनके निधन की जानकारी देते हुए कहा, एक युग का अंत हुआ है। फ़ली नरीमन अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। वे हमारे दिलों में हमेशा बसे रहेंगे।’ गौरतलब है कि महान न्यायविद फ़ली एस नरीमन का आज यहां 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बताया गया है कि वह कुछ दिन से अस्वस्थ चल रहे थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News